• Thu. Oct 29th, 2026

दो दिन रतलाम में जुटेंगे कानून के मर्मज्ञ, नए कानूनों पर डॉ कैलासनाथ काटजू विधि महाविद्यालय में 20 एवं 21 जुलाई को होगा राष्ट्रीय सेमीनार

BySurendra Jain

Jul 18, 2024

खबर पक्की, 18 जुलाई, रतलाम। डॉ कैलासनाथ काटजू विधि महाविद्यालय रतलाम के तत्वावधान में 20 एवं 21 जुलाई को देश में लागू नए कानूनों पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमीनार का आयोजन किया जा रहा है। भारत की नवीन अपराधिक विधियॉ-भारतीय न्याय संहिता 2023 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, एंव भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 पर आधारित इस सेमीनार में विधि आयोग के स्थायी सदस्य डॉ आनंद पालीवाल, विशिष्ट अतिथि रहेंगे।
डॉ कैलासनाथ विधि महाविद्यालय ट्रस्ट के सचिव डॉ संजय वाते ने बताया कि ट्रस्ट अध्यक्ष एवं प्रदेश के एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप की अध्यक्षता में हुई बैठक में नए कानूनों पर जन जागरूकता हेतु राष्ट्रीय सेमीनार का आयोजन करने का निर्णय लिया गया था। इस सेमीनार में 1 जुलाई से लागू नए कानूनों पर चर्चा के साथ शोध पत्र भी प्रस्तुत होंगे।
प्राचार्य डॉ अनुराधा तिवारी के अनुसार सेमीनार का शुभारंभ सत्र 20 जुलाई को सुबह 10 बजे आयोजित होगा। इसमें रतलाम रेंज के डीआईजी मनोज सिंह, विधि आयोग सदस्य डॉ आनंद पालीवाल, विधि एवं विधायी कार्य विभाग मध्य प्रदेश के अतिरिक्त सचिव भरत व्यास एवं सेवा निवृत्त अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विजय वाते अतिथि रहेंगे। समापन 21 जुलाई को शाम 4 बजे होगा, जिसमें विक्रम विश्व विद्यालय के कुलगुरू डॉ अखिलेश कुमार पांडे एवं एसपी राहुल कुमार लोढा अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सेमीनार 6 सत्रों में रखा गया है। इसमें पहला सत्र उदघाटन का और चार सत्र तकनीकी होंगे। अंतिम सत्र समापन सत्र रहेगा। तकनीकी सत्रों में नौ राज्यों के विधि विशेषज्ञ और प्रतिभागियों के बीच विधियों की तकनिकियों पर चर्चा होगी।

You missed

error: Content is protected !!