• Thu. Oct 29th, 2026

दंगा, अपहरण, धमकाने जैसे मामले में फरार 35 हज़ार के 03 इनामी बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

BySurendra Jain

Jul 17, 2024

खबर पक्की, 17 जुलाई, रतलाम। जिले की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आदतन अपराधी गतिविधियों में लिप्त तीन फरार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। फरार तीनो बदमाशों के ऊपर दंगा, अपहरण, धमकाना सहित मारपीट जैसे कई मामले दर्ज है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राहुल कुमार लोढा द्वारा सभी थाना प्रभारियों को पुराने प्रकरणों में फरार चल रहे आरोपियों एवं स्थाई वारंटीयो की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा व एसडीओपी सैलाना सुश्री नीलम बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बाजना एसएस चौहान के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। जिले के बाजना थाना में दर्ज मारपीट, दंगा करने, धमकाने के 10 से अधिक प्रकरण तथा थाना शिवगढ़ के मारपीट, अपहरण, एवम बलात्कार के 03 मामले, में फरार चल रहे आरोपी सुरेश पिता ऊंकार भाभर जाति भील निवासी ग्राम रतनगढपीठ को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।
बाजना थाना में दर्ज 04 प्रकरणों में फरार आरोपी मुकेश पिता बदिया भाभर जाति भील निवासी ग्राम रतनगढपीठ, बाजना थाना एवम थाना सैलाना के अपराध क्र. 63/2022 धारा 379 भादवि के अपराधो मे फरार आरोपी सुरेश पिता ऊंकार भाभर जाति भील निवासी ग्राम रतनगढपीठ थाना बाजना को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।
पिछले 04 वर्षो से फरार चले रहे उद्धघोषित आरोपी सुरेश भाभर, मुकेश भाभर एवम गुड्डू भाभर की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक रतलाम द्वारा कुल 35,000/- नगद ईनाम घोषित किया गया था। जिन्हे आज मुखबिर की सुचना पर गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार बदमाश : सुरेश पिता ऊंकार भाभर जाति भील उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम रतनगढपीठ थाना बाजना, मुकेश पिता बदिया भाभर जाति भील उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम रतनगढपीठ थाना बाजना, गुड्डु उर्फ गुडिया उर्फ रमेश पिता ऊंकार भाभर जाति भील उम्र 22 साल निवासी ग्राम रतनगढपीठ
आरोपियों को गिरफ्तार करने में निरी. शंकरसिंह चौहान थाना प्रभारी बाजना, सउनि. कालुसिंह जामोद, सउनि. योगेश निनामा, सउ. भंवरसिंह भुरीया, प्रआऱ. 573 दिनेश जाट, प्रआर. 885 देवीदान सिंह, प्रआर. 240 प्रविण अवास्या, प्रआर. 361 सुर्यपाल सिंह, आर. नरवर, आर. सुरेश मईडा, आर. प्रेमसिंह, आर. दीपक, आर. किशन, आर. दरबार जमरा, आर. शन्नी मईडा, आर. प्रकाश सिंगाड, आर. कमलेश हारी व थाना के अन्य स्टाप व सायबर सेल प्रभारी अमित शर्मा, आर. मयंक व्यास, आर. राहुल पाटीदार की सराहनीय भुमिका रही ।

You missed

error: Content is protected !!