• Thu. Oct 29th, 2026

रॉयल महाविद्यालय कैम्पस में 11 जुलाई से 17 जुलाई तक वृक्षारोपण अभियान, 1100 फलदार व छायादार पेड़ों को कैम्पस में लगाया जायेगा

BySurendra Jain

Jul 11, 2024

खबर पक्की, 11 जुलाई, रतलाम। पर्यावरण में सुधार व पौधो को भविष्य में सुरक्षित् रखने के लिये म.प्र. शासन के वृहद वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत एवं प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी के ”एक पेड़ मॉं के नामÓÓ के आव्हान पर, रॉयल कालेज के 65 बीधा कैम्पस में दिनांक 11 से 17 जुलाई तक वृक्षारोपण में 1100 से अधिक फलदार व छायादार वृक्षों के पौधो को महाविद्यालय परिवार द्वारा लगाया जायेगा।
इस आश्य की जानकारी देते हुये महाविद्यालय के प्रशासक दिनेश राजपुरोहित ने बताया कि, आज से शुरू हुये वृक्षारोपण सत्पाह के शुभारंभ में महाविद्यालय के चेयरमेन श्री प्रमोद गुगालिया ने पहला पौधा लगाया, उन्होनें बताया कि, इस 7 दिवसीय अभियान में 100 से अधिक पौधो को विद्यार्थियों व महाविद्यालय के स्टाफ द्वारा प्रतिदिन रोपित किया जायेगा।
श्री राजपुरोहित ने बताया कि, रॉयल कैम्पस में पहले से लगभग 3000 से ज्यादा फल-फूल, छायादार व फलदार पेड़ पौधे लगे हुये है। पूरा रॉयल कैम्पस ईको ग्रीन बना हुआ है, और कैम्पस पूरी तरह से प्रदुषण मुुक्त है।
श्री राजपुरोहित ने यह भी जानकारी दी कि, रॉयल कॉलेज को रतलाम नगर निगम द्वारा इस अभियान हेतु बड़ी संख्या में फलदार व छायादार पौधो को उपलब्ध करवाया गया है। वृक्षारोपण सप्ताह के प्रभारी डॉं. आनन्द त्रिवेदी तथा सह प्रभारी गण डॉं. मनीष सोनी, डॉं. आर.के. अरोरा, डॉं. अमित शर्मा एवं डॉं. संदीप सिद्ध आदि है।

You missed

error: Content is protected !!