• Thu. Oct 29th, 2026

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पुलिस लाईन में हुआ वृक्षारोपण

BySurendra Jain

Jul 11, 2024

खबर पक्की, 11 जुलाई, रतलाम। पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा के निर्देशन में पुलिस लाइन रतलाम में एक पौधा मां के नाम अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक रतलाम राहुल कुमार लोढा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, फॉरेंसिक अधिकारी अतुल मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव बारंगे, एसडीओपी अभिलाष भलावी, डीएसपी यातायात अनिल राय, रक्षित निरीक्षक मोहन भर्रावत आदि की उपस्थिति में 200 की संख्या में पौधो का रोपण किया गया।
पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में आगामी दिनों में जिले के सभी थानों पर मिलाकर कुल 1000 पौधे रोपने का लक्ष्य रखा गया है।

You missed

error: Content is protected !!