• Thu. Oct 29th, 2026

कलेक्टर द्वारा चैतन्य टेक्नो स्कूल को कारण बताओ सूचना पत्र जारी

BySurendra Jain

Jul 9, 2024

खबर पक्की, 9 जुलाई, रतलाम। जिले के डेलनपुर स्थित श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल द्वारा नियम विरुद्ध पाठ्य पुस्तके तथा गणवेश विक्रय के प्रकरण में कलेक्टर राजेश बाथम द्वारा स्कूल को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है।
स्कूल को जारी कारण बताओ सूचना पत्र में कहा गया है कि कृत्य के लिए क्यों न नियम 2020 के तहत शास्ती अधिरोपण, जप्त शुदा सामग्री राजसात कर उसका व्ययन जनहित में किया जाए एवं आपके स्कूल की मान्यता समाप्त की जाए। आगामी 12 जुलाई की शाम 4:00 बजे तक स्कूल से जवाब मांगा गया है।
कलेक्टर श्री बाथम ने बताया है कि श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल के संबंध में किसी भी व्यक्ति, पालक या विद्यार्थी आदि को अपनी कोई बात या अपना कोई पक्ष प्रस्तुत करना है तो वह 12 जुलाई 2024 को कलेक्टर कार्यालय में आकर प्रस्तुत कर सकता है।

You missed

error: Content is protected !!