• Fri. Oct 30th, 2026

पिता की हत्या का बदला लेने के इरादे से कोर्ट परिसर के बाहर चाकू लेकर घूमते 3 युवको को पुलिस ने किया गिरफ्तार

BySurendra Jain

Jul 9, 2024

खबर पक्की, 9 जुलाई, रतलाम। शहर की स्टेशन रोड पुलिस ने पिता की हत्या का बदला लेने की नीयत से कोर्ट परिसर में चाकू लेकर घूमते तीन युवको को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार थाना स्टेशन रोड पर उप निरीक्षक इन्द्रपाल सिंह राठौड को मुखबिर सुचना प्राप्त हुई कि न्यायालय परिसर के आसपास पुरानी हत्या की रंजिश के चलते नीलेश कसेरा नाम का व्यक्ति उसकी स्कुटी मे खटकेदार चाकु रखकर घुम रहा है। सुचना की तस्दीक के लिए उनि राठौड और प्र.आर महेन्द्र फतरोड़, प्र.आर मनीष यादव, प्र.आर. मनोज पांडे, आर. धीरेन्द्र गोखले को सूचना तस्दीक हेतु रवाना किया गया । मुखबिर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को रोककर नाम पता पुछते उसने अपना नाम नीलेश पिता स्व. ईश्वरलाल कसेरा उम्र 34 वर्ष निवासी डीडीनगर रतलाम का होना बताया। जब उसकी स्कुटी एमपी 43 ईई 1339 को उसके द्वारा खुलवाकर चैक किया गया तो उसके अंदर एक खटकेदार चाकु निकला ।नीलेश से कड़ाई से पुछताछ करने पर उसने बताया कि आज कोर्ट में मेरे पिताजी की हत्या के मामले में सुनवाई थी जिसमे मेरे पिताजी के हत्यारों की पेशी थी। इसलिए अपने भाई हर्षित कसेरा एवं यश कसेरा के साथ वह खटकेदार चाकु लेकर घुम रहा था। वह उसके पिता की हत्या को लेकर आक्रोशित था।
आरोपी का अपराध धारा 25 आम्र्स एक्ट का पाया जाने से मौके पर निलेश कसेरा को गिरफ्तार किया तथा थाना स्टेशन रोड पर अपराध क्रमांक 917/2024 धारा 25 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।
नाम आरोपी : निलेश पिता ईश्वरलाल कसेरा उम्र 34 वर्ष निवासी कसेरा बाजार रतलाम, हर्षित पिता ईश्वरलाल कसेरा उम्र 29 वर्ष निवासी कसेरा बाजार रतलाम, यश पिता ईश्वरलाल कसेरा उम्र 26 वर्ष निवासी कसेरा बाजार रतलाम।
विशेष भूमिका : प्र आर हिम्मत सिंह थाना सरवन, प्र आर. योगेन्द्र सिंह जादोंन डीएसबी
सराहनीय भूमिका : निरीक्षक दिनेश भोजक थाना प्रभारी थाना स्टेशन रोड, उनि इन्द्रपालसिंह राठौड, सउनि शिव नाम देव डीएसबी, प्र.आर.779 महेन्द्र फतरोड़, प्र.आर.334 मनीष यादव, प्र.आर.577 मनोज पांडे, प्र आर जितेंद्र जायसवाल डीएसबी, आर विजय डीएसबी आर. 564 धिरेन्द्र गोखले की सराहनीय भूमिका रही।

You missed

error: Content is protected !!