• Thu. Oct 29th, 2026

बायोमेडिकल वेस्ट जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

BySurendra Jain

Jul 10, 2024

खबर पक्की, 10 जुलाई, रतलाम। जिले में बायो मेडिकल वेस्ट नियम 2016 एवं संशोधित नियम 2018 के संबंध में जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक न्यू कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर राजेश बाथम, एडीएम आर एस मंडलोई, सीएमएचओ डॉ. आनंद चंदेलकर, संभागीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के परियोजना अधिकारी अशोक रामावत, जिला नर्सिंग होम एसोसिएशन के सचिव डॉ. निलेश वाधवानी, जिला आईएमईआई के अध्यक्ष डॉ. योगेंद्र चाहर के प्रतिनिधि, जिला चिकित्सालय के डॉ. रजत दुबे, अस्पताल प्रबंधक डॉ. शिवम श्रीवास्तव, पी एच ई के कार्यपालन यंत्री गोविंद भूरिया एवं कॉमन बायोमेडिकल वेस्ट एजेंसी के जिला प्रबंधक दीपेश नाबर, डॉ. गौरव बोरीवाल, श्वेता बागड़ी, आशीष चौरसिया आदि उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान कलेक्टर ने जिले में कार्यरत सभी शासकीय एवं निजी अस्पतालों, लैबोरेट्री द्वारा अनिवार्य रूप से बायो मेडिकल वेस्ट का ऑथराइजेशन प्राप्त करने हेतु निर्देशित किया । उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्थिति में कोई भी चिकित्सा संस्था बायो मेडिकल वेस्ट का ऑथराइजेशन प्राप्त किए बिना संचालित नहीं की जाए। बैठक बैठक के दौरान जिले में निजी और सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में ऑथराइजेशन प्राप्त किए जाने के संबंध में विस्तार से समीक्षा की गई और सभी संस्थाओं को बायो मेडिकल वेस्ट अंतर्गत निर्धारित नियमों और प्रावधानों का पालन किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आनंद चंदेलकर ने बताया कि राज्य कार्यालय द्वारा जिले की समस्त शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों के लिए मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को भुगतान कर दिया गया है, इस संबंध में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं रिन्यूअल के लिए आवश्यक प्रक्रिया की जा रही है, संभागीय प्रदूषण बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन प्राप्त होने के उपरांत विभाग की नियमानुसार ऑथराइजेशन प्रदान कर दिए जाएंगे। बैठक अंत में आभार डॉक्टर आनंद चंदेलकर ने माना।

You missed

error: Content is protected !!