• Thu. Oct 29th, 2026

देहदान के लिए परिवार को मनवाया संकल्प आज पूरा हुआ : काकानी

BySurendra Jain

Jul 5, 2024

खबर पक्की, 5 जुलाई, रतलाम। देहदान के प्रति जागृति के लिए काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के सचिव गोविंद काकानी के प्रयास से आज अनिल कुमार जैन की देह रतलाम मेडिकल कॉलेज में पढऩे वाले विद्यार्थियों के लिए सुपुत्र पंकज जैन एवं परिवार द्वारा दी गई। चिकित्सा विद्यार्थी को अनुभव के लिए देह का होना बहुत जरूरी है। उसकी कमी रहते विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल अनुभव में कमी आती है।
इस कमी को दूर करने के लिए संभागीय अंगदान प्रत्यारोपण प्राधिकार समिति सदस्य ने अपने पुराने वार्ड शास्त्री नगर के देहदानी परिवार सुशील छाजेड़ के साथ मिलकर अनिल कुमार जैन निवासी गुलमोहर कॉलोनी रतलाम से चर्चा की। उन्होंने परिवार में धर्मपत्नी श्रीमती हंसा जैन, पुत्र पंकज जैन एवं परिवार जनों से सहमति प्राप्त कर देहदान के लिए फरवरी माह में मनवा लिया था।
समाजसेवी काकानी ने रात्रि में समाचार मिलते ही मानव सेवा समिति से शव पेटी भेज कर शव को सुरक्षित रखवाया। प्रात: काल 8.30 बजे नेत्र विभाग प्रभारी डॉक्टर रिशेंद्र सिसोदिया, टेक्नीशियन विनोद कुशवाहा, हैप्पी पीटर के सहयोग से नेत्रम संस्था के हेमंत मूणत और टीम के सदस्यों की उपस्थिति में नेत्रदान परिवार सदस्य ने देखा। पश्चात दोपहर 12.30 बजे शवयात्रा डॉ लक्ष्मी नारायण पांडे मेडिकल कॉलेज पहुंची। वहां पर एनाटॉमी विभागाध्यक्ष राजेंद्र सिंगरौले, डॉ विजय चौहान, डॉ अनिल पटेल, पुनीत शर्मा, डॉ प्रवीण, सुनील महावर व टीम सदस्य देहदान लेने के साथ उपस्थित थे।
मेडिकल कॉलेज डीन डॉ अनिता मूथा एवं काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के सचिव गोविंद काकानी ने देहदान के बारे में जानकारी से वहां उपस्थित डॉक्टर अमित शाह, डॉ मनन व्यास, रोहन चोपड़ा, प्रखर डफरिया, आशीष चोपड़ा, आशीष गांधी, संजय गोधा, विकास झालानी, आशीष जैन, अर्चित पोरवाल, सिद्धार्थ डफरिया, पार्षद प्रतिनिधि राजेश माहेश्वरी एवं बड़ी संख्या में उपस्थित जनप्रतिनिधि समाज बंधु एवं क्षेत्रीय रहवासियों को अवगत कराया।

You missed

error: Content is protected !!