• Thu. Oct 29th, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसान कल्याण योजना की किस्त का अंतरण किसानों के खातों में किया, जिले के डेढ़ लाख से अधिक किसानों के साथ लाडली बहनें, उज्जवला तथा सामाजिक सुरक्षा हितग्राही भी लाभान्वित

BySurendra Jain

Jul 5, 2024

खबर पक्की, 5 जुलाई, रतलाम। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को राज्य स्तरीय कार्यक्रम द्वारा प्रदेश के किसानों के बैंक खातों में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की किस्त का अंतरण किया। इस अवसर पर रतलाम जिले के 1 लाख 74 हजार 711 किसान लाभान्वित हुए इसके साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की राशि भी बहनों के बैंक खातों में अंतरित की गई।
रतलाम जिले की 2 लाख 54 हजार 617 बहनों के बैंक खातों में 30 करोड़ 39 लाख 82 हजार रुपए अंतरित किए गए। इसके अलावा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत जिले की 45 हजार 266 महिलाओं के बैंक खातों में 77 लाख 84 हजार अनुदान राशि तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के अंतर्गत 1 लाख 7 हजार पेंशनर हितग्राहियों के खातों में 6 करोड़ 37 लाख से अधिक राशि मुख्यमंत्री द्वारा अंतरित की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के उदबोधन का सीधा प्रसारण देखा सुना गया।
रतलाम मुख्यालय पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में कलेक्टर राजेश बाथम, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास रजनीश सिन्हा, उपसंचालक सामाजिक न्याय श्रीमती संध्या शर्मा, उपसंचालक कृषि श्रीमती नीलम सिंह चौहान तथा हितग्राही आदि उपस्थित रहे। रतलाम जिले में राज्य स्तरीय कार्यक्रम वेबकास्ट लिंक के माध्यम से देखा सुना गया।

You missed

error: Content is protected !!