सिंगापुर। सिंगापुर दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अमेरिका के रक्षा सचिव जेम्स मैटिस से मुलाकात की। इस दौराना दोनों के बीच काफी देर तक बात हुई। इससे पहले प्रधानमंत्री ने सिंगापुर के पूर्व प्रधानमंत्री गोह चोक तोंग से भी मुलाकात की। इसके बाद दोनों ने क्लिफोर्ड पायर में महात्मा गांधी की पट्टिका का अनावरण किया।
1948 में महात्मा गांधी की अस्थियों को विसर्जन के लिए देश-दुनिया में भेजा गया था और इनमें से सिंगापुर का क्लिफोर्ड पीयर भी एक है। यह अनावरण इस बात का प्रतीक है कि दोनों देशों के बीच संबंध मजबूत हो रहे हैं। पीएम मोदी यहां स्थानीय प्रतिनिधियों से मुलाकात के बाद साउथ ब्रिज रोड पर तीन मंदिरों के दर्शन करेंगे।
पीएम मोदी ने सिंगापुर में की अमेरिकी रक्षा सचिव जेम्स मैटिस से मुलाकात
