नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में एक और शव मिला है.पुरुलिया के डाभा गांव में यह शव बिजली के खंभे से लटका हुआ मिला.समाचार एजेंसी ्रहृढ्ढ के मुताबिक शव 32 वर्षीय बीजेपी कार्यकर्ता दुलाल कुमार का है.बीजेपी ने दुलाल कुमार की मौत के लिए टीएमसी (तृणमूल कांग्रेस) को जिम्मेदार ठहराया है.हालांकि पुलिस का कहना है कि दुलाल का किसी पार्टी से संबंध था या नहीं, इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है.दूसरी तरफ, दुलाल कुमार का शव मिलने के बाद बीजेपी नेता और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने पश्चिम बंगाल सरकार और पुलिस प्रशासन को कटघरे में खड़ा किया है.उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, हम शर्मिंदा हैं! मैंने कल रात पश्चिम बंगाल के ्रष्ठत्र लॉ & ऑर्डर अनुज शर्मा से बहुत देर बात की.बलरामपुर के दुलाल की जान खतरे में है, यह बताते हुए उनसे किसी भी हाल में उसे बचाने के लिए अनेक बार कहा.उन्होंने मुझसे कहा था कि पुलिस पूरी ताकत से कोशिश कर रही है और मैं स्वयं पूर्ण प्रयास करूंगा।
