• Thu. Oct 29th, 2026

कलेक्टर ने किया मिशन न्यूट्रिशन अंतर्गत ऑनलाइन परीक्षा केंद्र का निरीक्षण

BySurendra Jain

Jun 21, 2024

खबर पक्की, 21 जून, रतलाम। जिले में ग्लोबल व्हील फाउंडेशन एवं आईआईटी मुंबई के सहयोग से मिशन न्यूट्रिशन प्रोजेक्ट का संचालन किया जा रहा है। इस क्रम में विभाग के मैदानी कर्मचारियों द्वारा पोषण संबंधी वीडियो देखने के उपरांत ऑनलाइन परीक्षा दी जा रही है। ऑनलाइन परीक्षा के दौरान 700 विद्यार्थी प्रति बेच के मान से कल 3 बेच में लगभग 2100 स्वास्थ्य कर्मियों ने परीक्षा दी।
जिला स्तरीय परीक्षा केंद्र नर्सिंग कॉलेज का निरीक्षण कलेक्टर श्री राजेश बाथम ने किया। कलेक्टर ने सभी मैदानी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी तथा मिशन पोषण के अंतर्गत बेहतर कार्य कर जिले में पोषण संबंधी सूचकांक में सकारात्मक सुधार लाने के लिए कहा। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री श्रृंगार श्रीवास्तव, सीएमएचओ डॉक्टर आनंद चंदेलकर, सिविल सर्जन डॉक्टर एस.सागर, डीपीएम डॉक्टर अजहर अली आदि उपस्थित रहें।
उल्लेखनीय है कि मैदानी कार्यकर्ता प्रशिक्षण परीक्षा देने के उपरांत प्रमाण पत्र प्राप्त करेंगे तथा मैदानी क्षेत्र में आमजन को पोषण संबंधी परामर्श एवं स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं प्रदान करेंगे। इस दौरान नर्सिंग कॉलेज के विभिन्न नर्सिंग सिस्टर, ट्यूटर एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

You missed

error: Content is protected !!