• Thu. Oct 29th, 2026

पिस्टल दिखाकर मोटर साइकिल लूटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, देशी कट्टे समेत लूटी गई मोटर साइकिले भी बरामद

BySurendra Jain

Jun 21, 2024

खबर पक्की, 21 जून, रतलाम। करीब एक माह पूर्व एक युवक को पिस्टल दिखाकर दो मोटर साइकिल लूटने के मामले में जिले की पिपलोदा ने सफलता अर्जित करते हुए लूट की वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक देशी कट्टे समेत कुल तीन मोटर साइकिल भी जब्त की है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार फरियादी भागीरथ पिता देवराम पाटीदार उम्र 39 साल निवासी ग्राम धामेडी द्वारा दिनांक 24.05.2024 को कंजर द्वारा पिस्तोल दिखाकर डरा धमकाकर दो मोटर सायकल चोरी करने, पिस्टल से मोके पर फायर करने तथा आरोपी सुनिल पिता पप्पु कंजर एवं इसके अन्य 06 साथीयो के द्वारा मारपीट करने के संबंध में रिपोर्ट की थी । फरियादी कि रिपोर्ट पर थाना पिपलौदा पर अपराध क्रमांक 140/2024 धारा 395,307,323 भादवि. व 25,27 आर्म्स एक्ट अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था ।
विवेचना में पकडे गये आरोपी सुनिल को गिरफ्तार कर पुलिस ने उसके कब्जे से एक देशी कट्टा दो जिन्दा राउण्ड तथा एक बिना नम्बर की सुपर स्पलेण्डर कंपनी की ब्लेक कलर कि मोटर सायकल जप्त की । इसके अलावा विगत दिनांक 19 जून को राजस्थान बार्डर पर वाहन चैकिंग के दोरान राजस्थान तरफ से दो संदिग्ध मोटरसायकल आती दिखी । उक्त दोनो मोटरसायकल सवार पुलिस को देखकर वापस पलट कर भागने लगे तो दोनो मोटरसायकल गिर गई । पुलिस ने दोनो मोटरसायकल व दोनो व्यक्ति संदेहास्पद लगने से उन्हें अभिरक्षा में लिया।
दोनो व्यक्तियो से नाम पता पुछने पर एक ने अपना नाम शोंतीलाल पिता उदयसिंह कंजर निवासी टोकडा व दुसरे ने संजय पिता उदयसिंह कंजर निवासी टोकडा थाना उन्हैल जिला झालावाड का बताया। उक्त आरोपीयो से दोनो मोटरसायकल के संबंध में पुछताछ करने पर दोनो ने सुनिल तथा उसके सहयोगी द्वारा धामेडी से चुराई हुई बताने तथा उनसे खरीदना बताने पर मोटर सायकिलो की तस्दीक करते उक्त दोनो मोटरसायकल अपराध क्र. 140/2024 धारा 395,307 भादवि. व 25,27 आर्म्स एक्ट मे चोरी हुई पाई गई। शोंतीलाल कंजर के कब्जे से हीरो स्प्लेण्डर प्लस मोटरसायकल क्रमांक एमपी 43 जेड बी. 7396 व आरोपी संजय कंजर के कब्जे से होण्डा शाईन मो.सा. क्र.एमपी 43 ईएच 5044 की जप्त कर आऱोपीयो को जेल भेजा गया । वारदात में शामिल अन्य फरार आरोपीयो की तलाश जारी है ।
गिरफ्तार आरोपी

  1. शांतिलाल पिता उदयसिंह कंजर निवासी टोकडा जिला झालावाड (राजस्थान), 2. संजय पिता उदयसिंह कंजर निवासी टोकडा जिला झालावाड (राजस्थान), 3. सुनिल पिता पप्पु कंजर निवासी टोकडा जिला झालावाड (राजस्थान)।
    आरोपियों से जब्त सामग्री
  2. एक देशी कट्टा दो जिन्दा राउण्ड तथा एक बिना नम्बर की सुपर स्पलेण्डर मो.सा., 2. एक हीरो स्प्लेण्डर प्लस मोटरसायकल क्रमांक एमपी 43 जेड बी. 7396, 3. एक काले रंग की होण्डा शाईन मो.सा. क्रमांक एमपी 43 ईएच 5044।
    सराहनीय भूमिका
    लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी में निरीक्षक रेखा चौधरी थाना प्रभारी थाना पिपलौदा, उनि वी.डी. जोशी चौकी प्रभारी पुलिस चौकी सुखेङा,एएसआई मोहनलाल गुजराती,आर.516 राजेश पटेल,आर.506 अनिल सौलंकी, आर. 387 होकमसिह, आर. 695 जितेन्द्र माली, सै. 1055 अशोक कुमावत की सराहनीय भूमिका रही ।

You missed

error: Content is protected !!