खबर पक्की : 21 जून रतलाम, आज विश्व संगीत दिवस के उपलक्ष में स्वरांजलि म्यूजिक स्कूल एवं सिसोदिया म्यूजिक ग्रुप द्वारा शानदार संगीत संध्या का आयोजन किया जा रहा है जिसमें शहर की ख्यात नाम संगीत प्रतिभाएं अपनी प्रतिभा से रतलाम कीआज की शाम को एक यादगार शाम बनाएगी। स्वरांजलि म्यूजिक स्कूल की संचालिका संगीता जैन ने बताया कि शासकीय महाविद्यालय के सहायक संगीत प्राध्यापक रोहित चावरे कार्यक्रम संयोजक सिसोदिया म्यूजिक ग्रुप के सिसोदिया जी कार्यक्रम के सूत्रधार रहेंगे। कार्यक्रम में शहर की ख्यात नाम संगीत प्रतिभा एवम स्वरांजलि म्यूजिक स्कूल के छात्र भी अपने गायन की प्रस्तुति देंगे। सभी ने शहर की संगीत प्रेमी जनता से अनुरोध किया है की अधिक से अधिक की संख्या में पधारकर इस सुरमई संगीत संध्या का आनंद ले। कार्यक्रम स्थानीय पोलो ग्राउंड के पास स्थित अंबेडकर हाल में शाम 7:00 बजे से प्रारंभ होगा
