• Thu. Oct 29th, 2026

कैबिनेट मंत्री काश्यप से लघु उद्योग भारती के पदाधिकारी ने भेंट की

BySurendra Jain

Jun 13, 2024

खबर पक्की, 13 जून, रतलाम। प्रदेश के सूक्ष्म, लघु, मध्यम मध्यम मंत्री चैतन्य काश्यप से लघु उद्योग भारतीय मध्यप्रदेश के अध्यक्ष राजेश मिश्रा तथा महामंत्री अरुण सोनी द्वारा वल्लभ भवन भोपाल में भेंट की गई। बुधवार को भेंट के दौरान सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम के विभिन्न घटकों विषयों पर गहन चर्चा हुई। लगभग साढे तीन घंटे चली इस चर्चा में प्रदेश की विभिन्न इकाइयों के विषयों फ्री होल्ड, डीबीटी ट्रांसफर जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। मंत्री श्री काश्यप द्वारा प्रत्येक विषय पर गंभीरतापूर्वक मनन किया गया।
इस दौरान मंत्री श्री काश्यप द्वारा कई बिंदुओं पर तत्काल कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। अन्य कुछ विषयों पर नियम अवलोकन पश्चात नियमानुसार कार्रवाई हेतु आश्वास्त किया। उन्होंने लघु उद्योग भारती द्वारा संकलित किए गए विषयों को सराहा तथा आगे भी इसी प्रकार उद्योग संबंधी विषयों को साझा करने के लिए कहा गया। मंत्री श्री काश्यप ने कहा कि तीव्र गति से सबके समन्वय से विकास किया जाएगा। उन्होंने देवास में आयोजित होने वाले अखिल भारतीय उद्यमी सम्मेलन में सहभागिता के लिए भी सहमति प्रदान की।

You missed

error: Content is protected !!