• Thu. Oct 29th, 2026

लाखों की चोरी का 12 घंटे के अंदर पुलिस ने किया खुलासा, किराएदार निकला आरोपी, बीमारी के इलाज के लिए रखें 4.35 लाख रुपए एवं आभूषण हुए थे चोरी

BySurendra Jain

Jun 13, 2024

खबर पक्की, 13 जून, रतलाम। माणकचौक थाना पुलिस ने चोरी की वारदात का 12 घंटे के अंदर खुलासा करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने चोरी के मामले में किराएदार को गिरफ्तार कर उससे चोरी का माल जब्त किया है।
गुरुवार को पुलिस कंट्रोल रूम पर एएसपी राकेश खाखा ने प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा किया। इस दौरान सीएसपी अभिनव वारंगे एवं माणकचौक थाना प्रभारी रनजीत सिंगार भी मौजूद रहे।
एएसपी राकेश खाखा ने बताया कि 12 जून को फरियादी मुकर्रम पति शेर खान निवासी लक्ष्मी नगर ने थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। फरियादी ने पुलिस को बताया कि उसके पति गंभीर बीमारी से पीडि़त है। 11-12 जून की रात वह घर पर ताला लगाकर अस्पताल गई थी। इसी दौरान उसके सुने मकान से अज्ञात बदमाश 4 लाख 35 हजार रुपए नगद,90 हजार रुपए मूल्य के आभूषण सहित 5.25 लाख रुपए का सामान चोरी कर ले गया। यह रुपए फरियादिया के पति के इलाज के लिए घर में रखे हुए थे। फरियादी को उसके किराएदार सोहेल पिता इफ्तेखार पठान ने चोरी की सूचना दी थी।
किराएदार ही निकला आरोपी
घटना की सूचना मिलने पर माणकचौक थाना प्रभारी रंजीत सिंगार ने मौके का निरीक्षण करते हुए जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि किराएदार सोहेल ने हीं ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी से पुलिस ने चोरी का माल बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
चोरी के मामले के खुलासे में निरीक्षक रंजीत सिंगार, एएसआई बसील गणावा, प्रधान आरक्षक नारायण सिंह जादौन, दिलीप सिंह रावत, अमिचंद सिगारे, रणवीर सिंह, गोविंद गहलोत, वीरेंद्र बारोड, संदीप शर्मा, अशरफ खान की सराहनीय भूमिका रही।

You missed

error: Content is protected !!