• Thu. Oct 29th, 2026

सभी मंडलों मे अधिक से अधिक आजीवन सहयोग निधि एकत्र करें : जिलाध्यक्ष उपाध्याय, मंडल अध्यक्षों की बैठक सम्पन्न

BySurendra Jain

Jun 13, 2024

खबर पक्की, 13 जून, रतलाम। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आजीवन सहयोग निधि अभियान चलाया जा रहा है। इसमें रतलाम जिले से सभी मंडलों मे अधिक से अधिक सहयोग निधि एकत्र कर अभियान को सफल बनाए। यह आव्हान् भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने पैलेस रोड़ स्थित पार्टी कार्यालय मे आजीवन सहयोग निधि की बैठक को संबोधित करते हुए किया। बैठक मे जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, आजीवन सहयोग निधि के जिला प्रभारी व जिला उपाध्यक्ष प्रदीप चौधरी एवं सह प्रभारी जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, मंचासीन रहे।
जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय ने बैठक मे जिले मे अभियान के तहत् अब तक हुए कार्य की समीक्षा की और मंडल अध्यक्षों को सहयोग निधि एकत्र करने के लिए मंडलवार कार्यक्रम बनाकर कार्य करने का आव्हान् भी किया। बैठक मे जिले के सभी मंडलों के अध्यक्ष उपस्थित रहे।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय आजीवन सहयोग नीधि संग्रहण हेतु जिले मे विधानसभावार प्रभारीयों की नियुक्ति भी की है। रतलाम शहर विधानसभा हेतु मंगल लोढ़ा, रतलाम ग्रामीण हेतु लालबहादुर पाटीदार, सैलाना के लिए भुपेन्द्र जायसवाल, जावरा के लिए बद्रीलाल शर्मा एवं आलोट के लिए नन्दनराज जैन विधानसभा प्रभारी बनाए गए है।

You missed

error: Content is protected !!