• Thu. Oct 29th, 2026

साधु के वेश में दो ठगों को पकड़ा, ग्रामीणों ने पकड़कर सौंपा थाने, भीड़ में हुई पिटाई

BySurendra Jain

Jun 13, 2024

खबर पक्की, 13 जून, रतलाम। जिले के बाजना में गुरुवार को साधु का रुप धारण करे दो लोगों को पकड़ा है। दोनों पर आरोप है कि इन्होंने आदिवासी अंचल में कई लोगों को ठगा है। जिन लोगों को ठगा है वह पीछा करते हुए बाजना पहुंच गए। दोनों ठगों की पिटाई भी कर दी। घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है।
बाजना में सोमवार उस समय हंगामा हो गया जब साधु का वेश धरे दो लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ा। कुछ लोग समझ पाते उसके पहले दोनों की पिटाई भी कर दी। ग्रामीण दोनों को पकड़ कर बाजना पुलिस थाने पर लेकर गए। पुलिस ने प्रारंभिक जानकारी जुटाई तो सामने आया कि दोनों ठगों ने शिवगढ़ थाना अंतर्गत छावनी झोडिय़ा में किसी महिला को बातों में लेकर करीब डेढ किलो चांदी के आभूषण की ठगी कर अपने साथ लेकर चले गए।
जब महिला के परिवार वालों को इस बारे में मालूम पड़ा तो इनका पीछा किया। बाजना में दोनों ठगों को ग्रामीणों की मदद से पकड़ लिया। दोनों की पिटाई भी कर दी।
ठग बाबाओं के बारे में जैसे ही बाजना में जानकारी मिली तो बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ थाने में जमा हो गई। मामला शिवगढ़ पुलिस थाना अंतर्गत होने के कारण दोनों ठगों को शिवगढ़ पुलिस थाने भेजा गया है। पुलिस अभी पूछताछ कर रही है। मामले में कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं है।
बताया जा रहा है जिन्हें पकड़ा है उनके नाम अरविंद परमार नाथ व करण परमार नाथ निवासी पेटलावद है। दोनों कालबेलिया है। इनके पास से कार भी मिली है। जिसमें महिला एवं बच्चों के चप्पल के अलावा तीन अलग-अलग नंबर की नंबर प्लेट होना बताई जा रही है।

You missed

error: Content is protected !!