• Thu. Oct 29th, 2026

रतलाम के सीएम राईज़ ने बनाया इतिहास, दुनिया के टॉप 10 स्कूलों में बनाई जगह, यूएसए से हुई लाईव कॉफर््ेंस में गुरुवार को हुई घोषणा तो उत्साह के साथ भावुक भी हो गए बच्चे और स्टाफ, पहली बार प्रदेश के किसी सरकारी स्कूल ने हासिल की है ऐसी उपलब्धि

BySurendra Jain

Jun 13, 2024

खबर पक्की, 13 जून, रतलाम। रतलाम को ऐसी उपलब्धि हासिल हुई है, जिसने पूरे देश को गौरवांवित करते हुए इतिहास रच दिया है। पहली बार मध्यप्रदेश के किसी सरकारी स्कूल ने देश ही नहीं बल्कि विश्व के 100 देशों के स्कूलों के साथ प्रतियोगिता करते हुए उन्हें तक पछाड़ दिया है। ये स्कूल है रतलाम का सीएम राईज़ विनोबा नगर स्कूल जिसने इंटरनेशनल लेवल पर टॉप 10 स्कूलों में चौथा स्थान हासिल किया है।
विश्व में शिक्षा के क्षेत्र में स्कूलों के लिए सबसे प्रतिष्ठित शिक्षा पुरस्कारों में -द वल्डर्स बेस्ट स्कूल प्राइज पुरस्कार है। यूएसए की प्रतिष्ठित संस्था टी फोर एजुकेशन हर साल इस प्रतियोगिता का आयोजन करती है। इसमें दुनिया के 100 देशों के हजारों स्कूलों के बीच 5 अलग-अलग केटेगरी कम्युनिटी कोलैबोरेशन, एनवायरमेंटल एक्शन, इनोवेशन, ओवरकमिंग एडवर्सिटी, फॉर सर्पोटिंग हेल्दी लाइव्स के लिए दिए जाते हैं। रतलाम के सीएम राईज विनोबा नगर ने मप्र और भारत की ओर से इसमें भाग लिया। कई कसौटियों पर अंतराष्ट्रीय ज्यूरी द्वारा कड़े मापदंडों को पार करते हुए स्कूल ने यह मुकाम हासिल किया। पुरस्कारों की घोषणा यूएसए से हुई लाईव कॉफ्रेंस में गुरुवार को हुई जिसे प्रदेश सरकार, शिक्षा विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ विनोबा नगर स्थित सीएम राईज स्कूल में भी एलईडी लगाकर लाईव देखा गया। स्कूल की इस सफलता पर प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरुण शमी, आयुक्त लोक शिक्षण शिल्पा गुप्ता, संचालक लोक शिक्षण डी एस कुशवाह ने भी बधाई प्रेषित की है।
इन देशों को छोड़ा पीछे
बेस्ट स्कूल प्राइस 2024 की इनोवेशन कैटेगरी में रतलाम के सीएम राइज ने यूनाईटेड स्टेट ऑफ अमेरिका, थाईलैंड, ब्राजील के साथ चौथे नंबर पर स्थान हासिल किया है। जबकि चिली, केन्या, इटली, मेक्सिको, यूनाइटेड किंगडम के स्कूल प्रथम दस में लेकिन भारत से पीछे हैं। इसके पहले पढ़ाई, खेलकूद और विद्यार्थियों के ओवरऑल डेवलपमेंट में विनोबा स्कूल मध्य प्रदेश का शिक्षा विभाग द्वारा घोषित लाइट हाउस स्कूल भी है।
सिर्फ दो सालों में दुनिया में बनाई पहचान
विनोबा स्कूल ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में केवल दो सालों में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। दो साल पहले ही सीएम राईज प्रारंभ किए गए हैं। टीचर्स प्रोफेशनल डेवलपमेंट के अंतर्गत सरकारी सिस्टम में शिक्षकों के बारे में बनाई गई नकारात्मक धारणा को तोडऩे में विद्यालय सफल रहा। श्री राठौर ते कूर में स्कूल लीडर्स के मार्गदर्शन में जॉयफूल लर्निंग द्वारा विद्यार्थियों और पालकों को संस्था से जोड़ा गया। विद्यालय ने कम्युनिटी को लर्निंग रिसोर्स के रूप में जोड़ा। कक्षा 1 से 12 तक अंग्रेजी और हिंदी दोनों माध्यम में संचालित होने वाले स्कूल के 577 में से 545 विद्यार्थी किसी ने किसी स्तर पर गतिविधि से वर्ष भर जुड़े रहे।
घोषणा सुनते ही हंसते चेहरों के छलके आंसू
घोषणा समारोह पूर्वक गुरुवार को सीएम राईज में सुनी गई। मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री डॉ. लीला जोशी, जिला पंचायत सीईओ श्रृंगार श्रीवास्तव, जिला शिक्षा अधिकारी केसी शर्मा, रतलाम प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेशपुरी गोस्वामी समेत शिक्षा विभाग के सदस्य, स्कूल स्टाफ, अभिभावक आदि भी विद्यार्थियों के साथ मौजूद थे। घोषणा सुनते ही टीम लीडर श्री राठौर और स्टाफ के आंसू छलक पड़े। चेहरों पर हंसी और उत्साह में सभी ने जमकर नृत्य भी किया। विद्यार्थी गौरव के साथ स्कूल की इस उपलब्धी को सोशल मीडिया और परिवारों के साथ भी पूरे बांटते दिखे।

You missed

error: Content is protected !!