• Thu. Oct 29th, 2026

केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री कमलेश पासवान महाकाल की शरण में, देहरी से पूजन – अर्चन कर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया

BySurendra Jain

Jun 13, 2024

खबर पक्की, 13 जून, उज्जैन। मोदी सरकार की 3.0 टीम में मंत्री बनाए गए कमलेश पासवान गुरुवार सुबह महाकाल मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेकर पूजन – अर्चन किया।
उत्तरप्रदेश के बांसगांव संसदीय सीट से चौथी बार चुने गए सांसद और हाल ही में केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री बनाए गए कमलेश पासवान ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन किए। कमलेश पासवान केंद्रीय राज्यमंत्री बनने के बाद पहली बार भगवान महाकाल के मंदिर पहुंचे। उन्होंने देहरी से पूजन अर्चन कर जल अर्पित किया। महेश पुजारी ने पासवान को तिलक कर पूजन कराया।

You missed

error: Content is protected !!