• Thu. Oct 29th, 2026

एबीवीपी का प्रदर्शन : नीट परीक्षा रिजल्ट में धांधली का आरोप, सीबीआई जांच की मांग

BySurendra Jain

Jun 10, 2024

खबर पक्की, 10 जून, रतलाम। नीट (नीट) में हुई धांधली के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने सोमवार को प्रदर्शन किया। शहर के दो बत्ती फ्रिंगज चौराहे पर एकत्र होकर नारेबाजी की। परिणाम में हुई धांधली की सीबीआई जांच की मांग केंद्र सरकार से की।
विद्यार्थियों का आरोप ने लगाया कि चुनाव परिणाम की आड़ में भ्रष्टाचार छुपाने की कोशिश की गई हैं। नीट में जिस तरह की धांधली हुई हैं, उसके बाद नेट परीक्षा में भी गड़बड़ी की आशंका है। कई विद्यार्थियों को समस्या का सामना करना पड़ा है। नीट का भ्रष्टाचार छुपाने के लिए 14 की जगह 4 जून को रिजल्ट जारी किया। अभाविप के प्रांत सहमंत्री रागिनी यादव ने कहा कि ऐसी क्या जल्दी थी कि चुनाव परिणाम के दिन रिजल्ट जारी करना पड़ा। पूरी तरह से धांधली हुई है। हम सीबीआई जांच की मांग करते है।
इस दौरान जिला संयोजक शुभम कुमावत, नगर मंत्री यश पोरवाल, भाग संयोजक सिद्धार्थ मराठा, चेतन गुर्जर, रोहित मईड़ा, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य माही शर्मा, विवेक पालीवाल, जतिन दायमा, क्रीश बरोदिया, अवि सकलेचा, संदीप पटेल आदि मौजूद रहे।

You missed

error: Content is protected !!