• Thu. Oct 29th, 2026

जल जीवन का अनिवार्य घटक है, जल की करें बचत : श्रीमती मनीषा शर्मा, नगर निगम रतलाम ने जल संवर्धन हेतु निकाली भव्य कलश यात्रा

BySurendra Jain

Jun 9, 2024

खबर पक्की, 9 जून, रतलाम। जल जीवन का एक अनिवार्य घटक है, जल के बिना हम जीवित नहीं रह सकते इसलिये पानी की बचत कर मानव व पृथ्वी के अन्य जीव जंतुओं के साथ पर्यावरण को सुरक्षित रखना होगा।
उक्त उद्गार निगम अध्यक्ष माननीय श्रीमती मनीषा शर्मा ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत नगर निगम द्वारा अलकापुरी भारत माता चौराहे से निकाली गई कलश यात्रा के हनुमान ताल पर आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर व्यक्त किये।
उन्होने कहा कि मनुष्यों और जानवरों को पीने के लिए बहुत अधिक पानी की आवश्यकता होती है। इसके अलावा, पौधों को बढऩे के लिए पानी की आवश्यकता होती है। पीने से लेकर खाना पकाने तक हर चीज़ के लिए हमें पानी की ज़रूरत होती है इसलिये हमे पानी की बचत करना चालिये।
जलकार्य एवं सीवरेज समिति प्रभारी श्री भगतसिंह भदौरिया ने इस अवसर पर कहा कि हमें अपने जीवन में हजारों कार्यों के लिए पानी की आवश्यकता होती है। पानी पर्यावरण संतुलन बनाये रखता है, पानी हमारे अस्तित्व और विकास का आधार है इसलिए हमें इसका दुरुपयोग नहीं करना चाहिए। हमें प्रकृति के इस पवित्र उपहार का बुद्धिमानी से उपयोग करना चाहिए।
मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित ने इस अवसर पर कहा कि हम स्वंय पानी की बचत करें व अपने बच्चों को पानी के महत्व के बारे में बताते हुए उसकी बचत करना सिखायें। जल की बचत करना किसी एक व्यक्ति या संस्था की नहीं है इस हेतु हम सभी को आगे आना होगा।
क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती निशा सोमानी ने इस अवसर कहा कि पानी अनमोल है इसकी बूंद-बूंद का हमें संचय करना होगा। घर के अधिकांश कार्य में पानी का उपयोग होता है इस हेतु महिलाऐं यह सुनिश्चित् करें कि हम किस प्रकार से पानी की बचत कर सकती है। पानी की बचत के लिये आप भी जागरूक हों व अन्य को भी जागरूक करें।
निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट ने इस अवसर पर कहा कि नगर निगम द्वारा शासन की मंशानुरूप जल बचाने व पर्यावरण को बचाने हेतु कार्य किया जा रहा है किन्तु इस कार्य में नगर के प्रत्येक नागरिक को आगे आकर कार्य करना होगा। अगर आप अपने घर में पानी का सद्उपयोग करेंगे तो निश्चित् ही जल की बचत होगी व पर्यावरण सुरक्षित रहेगा। उन्होने कहा कि भू-जल स्तर को बढ़ाने हेतु आप वर्षा का पानी भूमि में पंहूचाने हेतु अपने भवनों में वॉटर हार्वेस्टिंग की स्थापना अनिवार्य रूप से करें।
प्रारंभ में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत अलकापुरी भारत माता चौराहे से कलश यात्रा बैण्ड बाजो से साथ निकाली गई जिसमें निगम अधिकारी एवं कर्मचारियों ने जल व पर्यावरण को बचाने के स्लोगन की तखतियां लेकर नागरिकों को जागरूक किया। यात्रा 80 फीट रोड़ होते हुए हनुमान ताल स्थित मंदिर पर पंहूची जहां यात्रा का समापन किया गया। यात्रा में 500 से अधिक व्यक्तियों ने भाग लिया। उद्बोधन पश्चात् हनुमान ताल उद्यान में विभिन्न प्रजातियों के पौधो का रोपण किया गया।
इस अवसर पर पूर्व महापौर परिषद सदस्य पवन सोमानी, निगम अधिकारी जी.के. जायसवाल, सुहास पंडित, अनवर कुरेशी, बी.एल. चौधरी, ए.पी. सिंह, गोपाल झालीवाल, उपयंत्री, झोन प्रभारी सहित निगम कर्मचारी, सर्व ब्राम्हण समाज अध्यक्ष श्रीमती सुनिता पाठक, गायत्री परिवार, स्व. सहायता समूह आदि की महिलाऐं उपस्थित थीं। कार्यक्रम का संचालन आशीष दशोत्तर ने किया व आभार कार्यपालन यंत्री जी.के. जायसवाल ने माना।

You missed

error: Content is protected !!