• Thu. Oct 29th, 2026

चेतन्य काश्यप फाउंडेशन का प्रतिभा सम्मान समारोह आगामी माह में होगा

BySurendra Jain

Jun 9, 2024

खबर पक्की, 9 जून, रतलाम। नगर की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत और उससे अधिक अंक लाने वाले मेधावी विद्यार्थी सम्मानित होंगे। यह समारोह आगामी माह में आयोजित होगा। यह निर्णय फाउंडेशन अध्यक्ष एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में हुई प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजन समिति की बैठक में लिया गया।
चेतन्य काश्यप फाउंडेशन शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वर्ष 2014 से प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित कर रहा है। अब तक हजारों बच्चें इसमें सम्मानित हो चुके है। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी कक्षा दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड की परीक्षाओं के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। समारोह में सभी मेधावी विद्यार्थियों को प्रतिवर्षानुसार इस बार भी अभिभावकों की उपस्थिति में सम्मान स्वरूप पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर फाउंडेशन अध्यक्ष एवं मंत्री श्री काश्यप ने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे काफी उत्साहजनक रहे है। कई विद्यार्थियों ने अच्छे अंक प्राप्त कर परीक्षा उत्तीर्ण की है। बैठक में आयोजन समिति के शैलेंद्र डागा (पूर्व महापौर), निर्मल लुनिया, सोना शर्मा, मुकेश सोनी, महेंद्र नाहर, मनोज शर्मा एवं आनंद जैन उपस्थित रहे।

You missed

error: Content is protected !!