• Thu. Oct 29th, 2026

श्री हिंदू वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप जी के 484 वें जन्मोत्सव पर निकली भव्य शौर्य यात्रा

BySurendra Jain

Jun 9, 2024

खबर पक्की, 9 जून, रतलाम। रविवार श्री महाराणा प्रताप जन्मोत्सव समिति एवं समस्त राजपुताना संघठन के द्वारा श्री महाराणा प्रताप जी के जन्मोत्सव पर धूमधाम से राजमहल परिसर से प्रात: 8 बजे निकली भव्य शोर्य यात्रा सर्वप्रथम राजमहल परिसर में सर्वप्रथम राजराजेश्वरी पद्मावती माता मंदिर, हाथी खाना स्थित जागनाथ महादेव मंदिर एवं अमृत सागर स्थित श्री चारभुजा नाथ मंदिर पर प्रात: 7 बजे पूजन अर्चना कर माता को चुनरी अर्पण कर जागन्नाथ महादेव एवं श्री चारभुजा नाथ मंदिर पर महा आरती कर रतलाम संस्थापक महाराजा श्री रतन सिंह राठौर, श्री महाराजा सज्जन सिंह राठौर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राजमहल (महलवाड़ा) परिसर से जय महाराणा जय भवानी, जय शिवाजी के उदघोष के साथ शौर्य यात्रा प्रारंभ हुई जो शौर्य यात्रा का शहर के अलग अलग चौराहों पर जनक नागल मित्र मंडल, सुरेन्द्र वोरा, श्री राजपुत अभिभाषक संघ, मदन सोनी मित्र मंडल, मराठा समाज, लाखन सिंह शेखावत, प्रहलाद सिंह शक्तावत स्मृति मंच, नागेश्वर हिंद व्यायाम शाला, राजेन्द्र सिंह सोनगरा मित्र मंडल आदिसमाजिक संस्थाओं ने स्वागत किया। उक्त जानकारी समिति के नरेंद्र सिंह चौहान ने देते हुए बतलाया की शौर्य यात्रा महलवाड़ा से प्रारंभ होकर डालूमोदी बाजार, माणकचौक, घास बाजार, चौमुखीपुल, चांदनी चौक, तोपखाना, गणेश देवरी, रानी जी का मंदिर, शहिद चौक होते हुए श्री महाराणा प्रताप चौक पर अतिथि द्वारा श्री महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा का माल्यार्पण समाज के वरिष्ठ श्री ठाकुर किशोर सिंह जी चौहान द्वारा किया गया।
शौर्य यात्रा में आकर्षण का केंद्र
शौर्य यात्रा में सर्वप्रथम प्रचार रथ उसके पीछे बुलेट वाहन पर राष्ट्रीय तिरंगा ध्वज एवं भगवा ध्वज लेकर युवा, इनके पीछे घुड़ सवार, बैंड, क्षत्रिय सरदार, ढोल नगाड़े, दुर्गा वाहिनी, क्षत्राणीयाँ एवं वही 250 से अधिक समिति सदस्यों की टीम शौर्य यात्रा का मोर्चा संभाले हुई थी। शौर्य यात्रा में 300 से अधिक बालिका है केसरिया साफा धारण कर शौर्य यात्रा में बड़ी संख्या में जय भवानी, जय शिवाजी… जय महाराणा, जय शिवा सरदार की…. जय राणा प्रताप की … उदघोष के साथ कदम से कदम मिला कर चल रही थी यात्रा में चार भव्य रथ थे। जिसमें सर्वप्रथम रथ में महाराजा रतन सिंह जी का चित्र, दूसरे रथ में छत्रपति शिवाजी महाराज जी का चित्र तीसरे रथ में महराजा श्री छत्रसाल जी बुंदेला, चौथे रथ में श्री महाराणा प्रताप जी का चित्र था भव्य शौर्य यात्रा मे श्री राजपुत नवयुवक मण्डल, श्री चारभुजा नाथ राजपुत नवयुवक मण्डल, श्री सज्जन क्षत्रिय परिषद राजपुत बोर्डिंग के पदाधिकारी एवं सदस्य एवं हजारों की संख्या में क्षत्रिय सरदार एवं क्षत्राणीया अपनी पारंपरिक वेशभूषा में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर आयोजन स्थल पर मिठाई का वितरण भी किया गया।

You missed

error: Content is protected !!