• Thu. Oct 29th, 2026

पांच महीनो में चोरी की पंद्रह वारदाते : जावरा पुलिस ने पकड़ा अंतर्राज्यीय चोर गिरोह,तीन चोर गिरफ्तार,दो की तलाश,12 लाख से ज्यादा का माल जब्त

BySurendra Jain

Jun 8, 2024

खबर पक्की, 8 जून, रतलाम। जिले के जावरा कसबे में पिछले पांच महीनो में हुई चोरी की लगातार पंद्रह वारदातों खुलासा करने में पुलिस ने सफलता प्राप्त की है। लगातार हो रही चोरी की वारदातों को रोकने और चोरी करने वाले गिरोह का पता लगाने के लिए विशेष रूप से गठित पांच टीमों ने सैकड़ो सीसीटीवी फुटेज की तलाश और लगातार मेहनत करके चोरी में लिप्त अंतर्राज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार करते हुए साढ़े बारह लाख से अधिक का माल जब्त करने में सफलता प्राप्त की है। गिरोह के दो सदस्य अभी फरार है जिनकी तलाश की जा रही है।
पुलिस कंट्रोल रूम पर आयोजित प्रेस वार्ता में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा ने पुरे घटनाक्रम की विस्तार से जानकारी दी। श्री खाखा ने बताया कि जावरा कस्बे में वर्ष 2024 की शुरुआत से ही लगातार चोरी की वारदाते हो रही थी। चोर गिरोह का शातिर सदस्य सुने घरो में घुसकर गहने और नगदी चुराने के साथ साथ अनेक वाहनों की भी चोरी कर रहे थे।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक राहुल लोढा एवं अति.पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा ने तत्काल जावरा के नगर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश आर्मो और थाना प्रभारी जावरा शहर निरीक्षक जितेन्द्र सिह जादौन को घटना के हर पहलु पर जांच करने के निर्देश दिये । मामला जावरा शहर के सघन आबादी क्षैत्र मे लगातार हो रही चोरी का होने से थाना प्रभारी जावरा शहर जितेन्द्र सिह जादौन द्वारा टीम को सक्रिय कर साक्ष्य जुटाये गये एवं चोरीयो पर नकेल कसने के लिये प्रथक प्रथक 05 टीमो का गठन किया गया । गठीत की गई टीमो द्वारा लगातार सीसीटीवी फुटेज तथा तकनिकी संसाधनो का उपयोग कर साक्ष्य जुटाये जाकर अलग अलग स्थानो के करीबन 250 से 300 किलोमीटर के सीसीटीवी कैमरे चेक किये गये । सीसीटीवी कैमरे तथा सायबर सेल व अन्य तकनिकी संसाधनो की सहयाता से कस्बा जावरा शहर मे लगातार चोरी करने वाले आरोपीयो के संबंध मे जानकारी मिली कि कस्बे मे चोरी करने वाले आरोपी बाग टांडा के निवासी होकर आये दिन मुह पर कपडा बांधकर कस्बा जावरा मे चोरी की वारदातो को अंजाम देते थे ।
सीसीटीवी फुटेज तकनिकी संसाधनो तथा मुखबिर सुचना पर चोरी करने वालो की पहचान नवल पिता बनसिह अलावा जाति भील उम्र 37 साल निवासी काकडवा थाना टांडा जिला धार , सप्पु पिता मोहन मेहडा जाति भील उम्र 24 साल निवासी ग्राम नाहावेल थाना बाग जिला धार , रवि उर्फ रोहित उर्फ रविन्द्र पिता मानसिह मेहडा जाति भील निवासी ग्राम नाहावेल थाना बाग जिला धार , जोतसिह पिता कोरसिह उर्फ किरसिह डाबर जाति भील निवासी बडकच थाना टांडा जिला धार एवं बबलु उर्फ राहुल पिता कन्हैयालाल जाति माली उम्र 29 साल निवासी ग्राम भीमाखेडी थाना आईए जावरा के रुप मे हुई । जिनका ई रक्षक पोर्टल पर डाटा सर्च किया गया जिसमे उपरोक्त आरोपियों के पुर्व में चोरी की घटना संबंधी जानकारी एवम फोटो प्राप्त हुए।
इन आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु प्रथक प्रथक टीमे बनाई जाकर बाग टांडा मे दबिश दी जाकर आरोपी नवल पिता बनसिह अलावा जाति भील उम्र 37 साल निवासी काकडवा थाना टांडा जिला धार , सप्पु पिता मोहन मेहडा जाति भील उम्र 24 साल निवासी ग्राम नाहावेल थाना बाग जिला धार एवं बबलु उर्फ राहुल पिता कन्हैयालाल जाति माली उम्र 29 साल निवासी ग्राम भीमाखेडी थाना आईए जावरा को गिरफ्तार किया गया । आरोपीयो से पुछताछ करने पर आरोपीयो नवल अलावा तथा सप्पु मेहडा ने बताया कि चोरी करने मे उनकी मदद जावरा का बबलु उर्फ राहुल पिता कन्हैयालाल जाति माली उम्र 29 साल निवासी ग्राम भीमाखेडी थाना आईए जावरा का करता था । बबलु उर्फ राहुल निवासी जावरा से पुछताछ मे जानकारी एकत्रित करने पर पता चला कि आरोपी जावरा शहर का होकर पुर्व मे धारा 302 भादवि के अपराध मे भेरुगढ जेल मे बंद रहा था। जहा से बांग टांडा के अन्य आरोपी नवल से उसकी पहचान हुई ।
बबलु माली द्वारा कालोनीयो की दिन मे रेकी की जाकर ताले लगे हुए घरो को चिन्हित कर लेता था एवं बांग टांडा के अन्य साथी आरोपीयो को बुलवाकर रात्री मे साथ जाकर चोरी एवं नकबजनी की वारदातो को अंजाम देते थे । इन आरोपीयो द्वारा जावरा शहर मे नकबजनी , घरो मे घुसकर चोरी , मोटरसायल चोरी , पीकअप चोरी , कार चोरी की विगत पांच माह मे 15 वारदातो को अंजाम दिया था जिसमे जावरा शहर की पठान टोली , विवेकानन्द कालोनी, मंशापुर्ण कालोनी , अयोध्या नगर कालोनी , जैल रोड, जनता कालोनी , अरिहन्त कालोनी, इन्द्रा कालोनी , कालेज परिसर से चोरी की वारदातो को अंजाम दिया । प्रकरण मे तीन आरोपी पकडे जाकर प्रकरण मे चोरी का एक पीकअप वाहन , मारुती 800 कार, दो मोटरसायकल , एवं नकबजनी के चांदी के जेवरातो जो कुल कीमती करीबन 12,83,500/- लाख का मश्रुका व नकबजनी करने के लिये प्रयुक्त औजार जप्त किया है । प्रकरण मे आरोपीयो को पुलिस रिमांड पर लिया जाकर पुछताछ जारी है । एवं अन्य दो फरार आरोपी की भी तलाश जारी है । आरोपीयो के महाराष्ट्र गुजरात मे चोरी के प्रकरण है ।
गिरफ्तार आरोपी : 1.नवल पिता बनसिह अलावा जाति भील उम्र 37 साल निवासी काकडवा थाना टांडा जिला धार, 2.सप्पु पिता मोहन मेहडा जाति भील उम्र 24 साल निवासी ग्राम नाहावेल थाना बाग जिला धार, बबलु उर्फ राहुल पिता कन्हैयालाल जाति माली उम्र 29 साल निवासी ग्राम भीमाखेडी थाना आईए जावरा।
फरार आरोपी : 1.रवि उर्फ रोहित उर्फ रविन्द्र पिता मानसिह मेहडा जाति भील निवासी ग्राम नाहावेल थाना बाग जिला धार, 2.जोतसिह पिता कोरसिह उर्फ किरसिह डाबर जाति भील निवासी बडकच थाना टांडा जिला धार
सराहनीय भुमिका : अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश कर गिरफ्तार करने में निरीक्षक जितेन्द्र सिह जादौन, उपनिरी रघुवीर जोशी, प्रआर जाकीर खान, प्रआर मृदंग सातपुते, प्रआर अजय दुबे, आरक्षक नितिन, आरक्षक ललित जगावत, आरक्षक यशवंत जाट, आरक्षक रामप्रसाद मीणा, आरक्षक जीवन, आरक्षक राधेश्याम, आरक्षक राजेश, आरक्षक अभय, आरक्षक अंतिम, , आरक्षक सुरेन्द्र, आरक्षक लक्ष्मण, आरक्षक सोनपाल, आरक्षक स्नेहपाल, आरक्षक दिपेन्द्र, आरक्षक देवन्द्र शर्मा, आरक्षक आकाश, आरक्षक अश्विन, आरक्षक मोहित, सायबर सेल रतलाम आरक्षक विपुल भावसार की सराहनीय भुमिका रही है ।

You missed

error: Content is protected !!