• Thu. Oct 29th, 2026

स्पंदन संगीत कार्यक्रम 16 जून को

BySurendra Jain

Jun 8, 2024

खबर पक्की, 8 जून, रतलाम। वर्ष 2017 से दृष्टि बाधित बच्चों के लिए कार्य करने वाली संस्था स्पंदन का संगीत से सजा कार्यक्रम (ऐ दिल-ए-नादान) साहिर-ख्याम के गीतों की एक सुरीली शाम 16 जून 2024 (रविवार) को स्थानीय ब्राह्मण बोर्डिंग में शाम 06 बजे से रखा गया है। इस वर्ष का कार्यक्रम मध्यप्रदेश के दृष्टिबाधित क्रिकेट खिलाडियों के सहयोगार्थ हो रहा है, जो भारतीय क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके है। संस्थान स्पंदन के संयोजक अचल शुक्ला ने रतलाम के संगीत प्रेमियों व सेवाभावी जनता से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाये। स्पंदन संस्था द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रम के दौरान हमेशा की तरह होने वाली सहयोग राशि को कार्यक्रम के अंत में सहयोग पाने वाली संस्था और दृष्टिबाधित बच्चों को प्रदान करती है।
श्री अचल शुक्ला ने बताया कि संस्था वर्ष 2017 से कार्य करते हुए देवास, ग्वालियर, अहमदाबाद, जयपुर एवं रतलाम में कार्यक्रम कर चुकी है, इसी श्रृंखला में एक बार पुन: रतलाम में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

You missed

error: Content is protected !!