• Tue. Jul 28th, 2026

नीमच, मंदसौर में आंधी के साथ बारिश और ओले गिरे, आगर में 4 हजार क्विंटल अनाज भीगा

BySurendra Jain

May 31, 2018

नीमच, मंदसौर, आगर, उज्जैन। अंचल में कई स्थानों पर गुस्र्वार को आंधी के साथ जोरदार बारिश हुई। नीमच के मनासा में ओले भी गिरे। तहसील परिसर का एक विशालकाय पेड़ भी जमींदोज हो गया। नीमच में 50 मिनट से अधिक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
मंदसौर के शामगढ़, पिपलियामंडी व भानपुरा क्षेत्र में आंधी के साथ जोरदार बरसात हुई। शामगढ़ में कई पेड़ गिर गए। ग्राम इशाकपुर में असंतुलित होकर जेसीबी सहित ड्राइवर कुएं में जा गिर। हालांकि ड्राइवर को कोई चोट नहीं आई। ग्राम जूनापानी में निर्माणाधीन पीएम आवास धराशायी हो गया।
आगर-मालवा में 15 मिनट की जोरदार बारिश से मंडी में अफरा-तफरी मच गई। किसानों से खरीदे गए गेहूं, चना, सरसों आदि की उपज मंडी पड़ी है। बारिश से करीब 4 हजार क्विंटल अनाज की बोरियां भीग गईं। उज्जैन शहर सहित ग्रामीण इलाकों में बादल छा गए। महिदपुर के ग्राम झारड़ा में शाम को बारिश हुई।

error: Content is protected !!