• Thu. Oct 29th, 2026

ऑन ड्यूटी स्टाफ की सतर्कता के कारण नाबालिग लड़की को परिवार से दूर होने से बचाया

BySurendra Jain

Jun 6, 2024

खबर पक्की, 6 जून, रतलाम। रतलाम मंडल के बामनिया स्टेशन पर सीसीटीसी हार्दिक पटेल टिकट काउंटर पर कार्यरत थे। ड्यूटी के दौरान एक 17-18 वर्ष की अकेली लड़की दिल्ली के लिए टिकट लेने आई। दिल्ली के लिए अकेले टिकट लेने पर ऑन ड्यूटी स्टाफ को शक हुआ तो उसने लड़की को स्टेशन अधीक्षक कक्ष में बुलाकर पूरी जानकारी ली। लड़की के घरवालों से मोबाइल पर बात करने पर पता चला की वह बिना बताए घर से निकली है।
लड़की को आगे की कार्यवाही के लिए रेलवे सुरक्षा बल को सुपुर्द कर दिया गया। आरपीएफ द्वारा लड़की के घरवालों के आने पर आवश्यक कार्यवाही कर उसे छोड़ा दिया गया।
इस प्रकार ऑन ड्यूटी सीसीटीसी श्री हार्दिक पटेल के ड्यूटी के दौरान सतर्कता बरतने के कारण एक नाबालिग लड़की घर एवं परिवार से दूर होने से बच गई ।

You missed

error: Content is protected !!