खबर पक्की, 6 जून, रतलाम। श्री महाराणा प्रताप जन्मोत्सव समिति एवं समस्त राजपुताना संगठन के द्वारा अमृत सागर स्थित श्री चारभूजा नाथ राजपुत समाज धर्मशाला पर समस्त समिति सदस्यों की बैठक की गई। जिसमें समिति के नरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि श्री हिंदू वीर शिरोमणि श्री महाराणा प्रताप जी के 484 वे जन्मोत्सव पर भव्य शौर्य यात्रा 9 जून रविवार को प्रात: 8 बजे महलवाड़ा परिसर राजमहल से निकलेगी।
श्री महाराणा प्रताप जन्मोत्सव समिति एवं समस्त राजपूत समाज संगठन द्वारा सर्वप्रथम राजमहल परिसर में राजराजेश्वरी पद्मावती माता मंदिर, हाथी खाना स्थित जागनाथ महादेव मंदिर एवं अमृत सागर स्थित श्री चारभुजा नाथ मंदिर पर प्रात 7 बजे पूजन अर्चना कर माता को चुनरी अर्पण कर जागन्नाथ महादेव एवं श्री चारभुजा नाथ मंदिर पर महा आरती कर रतलाम संस्थापक महाराजा श्री रतन सिंह जी राठौर, श्री महाराजा सज्जन सिंह जी राठौर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राजमहल (महलवाड़ा)परिसर से जय महाराणा जय भवानी, जय शिवाजी के उद्घोष के साथ शौर्य यात्रा प्रारंभ होगी।
श्री महाराणा प्रताप जन्मोत्सव समिति ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत 8 जून शनिवार को प्रात: 8 बजे श्री महाराणा प्रताप चौक स्थित हिंदू वीर शिरोमणि श्री महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा का वैदिक मंत्रोच्चार से दुग्धाभिषेक एवं पंचामृत से अभिषेक किया जाएगा। इसके पश्चात दिनांक 9 जून को प्रात: 8 बजे महलवाड़ा से शौर्य यात्रा प्रारंभ होगी ।
शौर्य यात्रा में आकर्षण का केंद्र
शौर्य यात्रा में सर्वप्रथम प्रचार रथ उसके पीछे बुलेट वाहन पर राष्ट्रीय तिरंगा ध्वज एवं भगवा ध्वज लेकर युवा चलेंगे, इनके पीछे घुड़ सवार, बैंड, क्षत्रिय सरदार, ढोल नगाड़े, दुर्गा वाहिनी, क्षत्राणीयाँ , एवं चार रथ रहेंगे! वही 250 से अधिक समिति सदस्यों की टीम शौर्य यात्रा का मोर्चा संभालेगी जिसमे पार्किंग से लेकर यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी भी रहेगी! शौर्य यात्रा में 300 से अधिक बालिका है केसरिया साफा धारण कर सम्मिलित होगी। शौर्य यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं द्वारा जय भवानी, जय शिवाजी… जय महाराणा ,जय शिवा सरदार की…. जय राणा प्रताप की … उदघोष के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे। यात्रा में चार भव्य रथ रहेंगे। जिसमें सर्वप्रथम रथ में महाराजा रतन सिंह जी का चित्र, दूसरे रथ में छत्रपति शिवाजी महाराज का चित्र, तीसरे रथ में महाराजा छत्रसाल बुंदेला जी का चित्र , चौथे रथ में श्री महाराणा प्रताप जी का चित्र। शौर्य यात्रा में क्षत्रीय क्षत्राणीयां अपनी पारंपरिक वेशभूषा में यात्रा में सम्मिलित होगी बैठक में विशेष रूप से समाज के वरिष्ठजन श्री राजेंद्र सिंह गोयल, श्री विजय सिंह हरोड़, श्री विजय सिंह चौहान, श्री नरेन्द्र सिंह सोलंकी, श्री वीरेन्द्र सिंह राठोर, श्री प्रवीण सिंह हारोड, श्री भारत सिंह सिसौदिया, श्री जीवन सिंह चौहान श्री महाराणा प्रताप जन्मोत्सव समिति एवं श्री चारभूजा नाथ राजपुत समाज ट्रस्ट एवं नवयुवक मंडल, श्री राजपुत नवयुवक मण्डल न्यास एवं समस्त राजपूताना संगठन द्वारा समाज बंधुओ से सामाजिक संगठनो, नगर की जनता से विनती है की भव्य शौर्य यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर शौर्य यात्रा को सफल बनाये।
9 जून को श्री महाराणा प्रताप के जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोर्य यात्रा
