• Thu. Oct 29th, 2026

रॉयल कॉलेज में मेगा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन

BySurendra Jain

May 31, 2024

खबर पक्की, 31 मई, रतलाम। रॉयल कॉलेज, सालाखेड़ी स्थित कॉलेज कैंपस में 1 जून शनिवार को कॉलेज प्लेसमेंट सेल द्वारा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। रॉयल कॉलेज में संचालित -एमबीए, बीबीए, बीकॉम ,बीसीए, बी.एससी., बी.फार्मेसी, डी.फार्मेसी, बी.एड. एवं डी.एड. के अध्ययनरत् अंतिम वर्ष के विद्यार्थी तथा विगत् वर्ष के पास-आउट विद्यार्थियों के लिये यह कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है।
यह जानकारी देते हुए, कैम्पस ड्राइव के संयोजकगण डॉ. आर.के. अरोरा एवं डॉ. डी.आर.पुरोहित ने बताया कि, रतलाम के प्रतिष्ठित संस्थान व उनके प्रतिनिधि जैसे कि, रिलायंस जियो इन्फोकाम सॉल्यूशन लिमिटेड, टाटा ए.आई.जी, भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस, कटारिया ज्वेलर्स, जना माइक्रोफाइनेंस, आशीर्वाद माइक्रो फाइनेंस, ओमेक्स सिटी, जी.आर. इण्डस्ट्रीज, जावरा फ्लोअर मिल्स, किया मोटर्स, महिंद्रा ऑटोमोबाइल, शंकुस मेडिसिटी, मुकुंद डायग्नोसिस सेन्टर, प्रभा लक्ष्मी फायनेन्स, ट्रेड प्लस सॉल्यूशन, समता शिक्षा निकेदन, गुरू रामदास पब्लिक स्कूल, नाहर ग्लोबल स्कूल, ज्ञानगंगा पब्लिक स्कूल आदि सम्मिलित रहेगें।

You missed

error: Content is protected !!