खबर पक्की, 31 मई, रतलाम। बुधवार रात एक 23 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या करने वाले आरोपियों को शुक्रवार को पुलिस ने पकड़ लिया है। सभी आरोपी एक साथ इसरथुनी हनुमान मंदिर की तरफ खाई में छुपकर बैठे थे। मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा। एक आरोपी पुलिस से बचने के चक्कर में छलांग लगा दी। जिससे वह घायल हो गया। आरोपी को मेडिकल कराने पुलिस जिला अस्पताल लेकर पहुंची।
शहर के माणकचौक थाना अंतर्गत सिलावटों का वास बस्ती में रहने वाले प्रवीण उर्फ पप्पू (23) पिता सुनील रानवे की दोस्तों ने ही हत्या कर दी थी। चाकू मारने वाले रात साथ रहते थे। मृतक के बड़े पापा संजय रानवे ने शंका के आधार पर हत्या करने वाले आरोपियों के नाम पुलिस को बताए थे। पुलिस ने फरियादी फरियादी साहील पिता संजय रानवे निवासी शनि मंदिर के पास बस्ती सिलावटों का वास की रिपोर्ट पर विकास उर्फ विक्या पिता मंगल गोयर, अनिकेत उर्फ तोतू पिता मंगल गोयर, आदित्य पिता संजय मेहरोलिया तीनों निवासी सिलावटों का वास हरिजन बस्ती,आशु चावरे निवासी इंदौर व एक आरोपी नाबालिग के खिलाफ धारा 147, 148, 302 भादवि के तहत केस दर्ज किया था।
घटना के बाद से आरोपियों की तलाश की जा रही थी। शुक्रवार दोपहर पुलिस ने घेराबंदी कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जल्द ही पुलिस इस घटनाक्रम का खुलासा करेगी। घटनावाले स्थान पर भी आरोपियों को ले जाया जा सकता है। पुराने आपराधिक रिकॉर्ड भी पुलिस जांच कर रही है।
यह हुआ था घटनाक्रम
बुधवार शाम 6.30 बजे मृतक प्रवीण घर से पानी पीकर निकला था। घर से करीब 100 से 150 मीटर दूर स्थित बस्ती में एक जगह जाकर बैठा था। तभी कुछ साथी आए चाकू से हमला कर दिया। सीने में चाकू मारे गए। अपने आपको बचाते हुए प्रवीण ने दौड़ लगाई। न्यू बाजना बस स्टैंड के सामने वाली मल्टी तक भागा। इस दौरान वह गंभीर हालात में वहां पड़ा हुआ था। जैसे ही परिजनों को जानकारी मिली। तब वहां पहुंचे। घायल अवस्था में ऑटो में लेकर जिला अस्पताल आए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

