• Thu. Oct 29th, 2026

लड़की भगाने के मामले में सत्तर वर्षीय वृद्ध की हत्या करने वाले आरोपी 24 घंटो के भीतर पुलिस की गिरफ्त में

BySurendra Jain

May 30, 2024

खबर पक्की, 30 मई, रतलाम। जिले के कालूखेड़ा थाना अंतर्गत कन्सेर गांव में लड़की भगाने की बात को लेकर एक सत्तर वर्षीय वृद्ध की मारपीट कर हत्या किये जाने के मामले में कालूखेड़ा पुलिस ने मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को 24 घंटो के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक कालूखेड़ा थाना के गांव कन्सेर के निवासी ईश्वर दास बैरागी को यह शंका थी की एक दिन पूर्व उसकी बहन को भागने में ग्राम के ही बंटी पिता मांगीलाल जाट, एवम मांगीलाल पिता मेघाजी जाट का हाथ है। इसी रंजिश के कारण ईश्वर दास बैरागी, दशरथ दास पिता लक्ष्मीनारायणदास बैरागी एवं दशरथ पिता जानकीदास बैरागी द्वारा बुधवार को मांगीलाल पिता मेघाजी जाट उम्र 70 साल निवासी कंसेर के साथ चाकु, हॉकी व लात घुसो से मारपीट की गई। मांगीलाल जाट को गंभीर चोटे आने के कारण सीएच जावरा में भर्ती कराया गया। गंभीर घायल मांगीलाल जाट को सीएच जावरा से मेडिकल कालेज रतलाम रेफर किया गया था।
कालूखेड़ा पुलिस ने मारपीट के इस मामले में फरियादी मोहन पिता मांगीलाल जाट की रिपोर्ट से हत्या के प्रयास का धारा 307 आईपीसी का आपराधिक पंजीबध्द किया था। उपचार के दौरान मांगीलाल पिता मेघाजी जाट की मृत्यु हो जाने से पुलिस ने इस प्रकरण में हत्या की धारा 302 आईपीसी का इजाफा किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए जावरा के नगर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश आर्मो के नेतृत्व में थाना कालुखेड़ा एवम थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष चौरसिया के नेतृत्व में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस की इस विशेष टीम ने फरार आरोपियो की घटना के 24 घन्टे के अन्दर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
गिरफ्तार आरोपीगण : दशरथ दास पिता जानकीदास बैरागी निवासी भाटखेड़ी, दशरथ दास पिता लक्ष्मीनारायण दास बैरागी निवासी कंसेर, ईश्वरदास उर्फ राजु पिता विष्णुदास बैरागी निवासी कंसेर।
सराहनीय भूमिका : हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने में निरीक्षक संतोष चौरसिया, सउनि.मो. युनुस खान, सउनि.गलसिंह भवेल, प्र.आर. 237 विजय मीणा, आर.1175 रोहित दसोरिया,आर.337 सावरिया पाटीदार, आर.994 अनिल रावत, आर.996 श्याम पंडया, आर.65 कमलेश बुनकर, आर. 1030 नरेन्द्र डाभी, म.आर.481 माधुरी, सायबर सेल आर.218 विपुल भावसार, आर.1153 राहुल पाटीदार की सराहनीय भूमिका रही।

You missed

error: Content is protected !!