• Thu. Oct 29th, 2026

अग्नि दुर्घटना से बचाव हेतु नगर निगम ने मॉल व अस्पताल में किया मॉक ड्रील का आयोजन

BySurendra Jain

May 28, 2024

खबर पक्की, 28 मई, रतलाम। राजकोट के गेम जोन जैसी अग्नि दुर्घटना नगर के शॉपिंग मॉल, अस्पताल, सिनेमा हॉल, स्कूल, होटल आदि में ना हो इस हेतु निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट के निर्देशानुसार डी मार्ट मॉल व जैन दिवाकर अरविन्दो अस्पताल में मॉक ड्रील का आयोजन किया गया।
उपायुक्त करूणेश दण्डोतिया की उपस्थिति में डी मार्ट मॉल व जैन दिवाकर अरविन्दो अस्पताल में अग्नि दुर्घटना से बचाव हेतु मॉक ड्रील का आयोजन किया गया जहां मॉल व अस्पताल के कर्मचारियों को अग्निशमन विभाग के अधिकारी एवं फायरमैन द्वारा अग्नि दुर्घटना से बचाव के उपकरणों की विस्तृत जानकारी दी गई साथ ही बताया गया कि अग्नि दुर्घटना होने पर किस प्रकार से आग को बुझाना है व अपनी तथा अन्य की सुरक्षा करना है।
मॉक ड्रील के अलावा निगम अधिकारियों द्वारा नगर के शॉपिंग मॉल, अस्पताल, सिनेमा हॉल, स्कूल, होटल आदि में स्थापित फायर उपकरण स्टालेशन का निरीक्षण किया गया तथा जहां फायर उपकरण स्थापित नहीं पाये गये उन्हे उपकरण स्टालेशन हेतु नोटिस दिया गया।
उक्त अवसर पर कर्मशाला अधीक्षक ब्रजेश कुशवाह, मुख्य फायरमैन देवेन्द्र पुरोहित, अरूण चावड़ा सहित अग्निशमन विभाग के फायरमैन उपस्थित थे।

You missed

error: Content is protected !!