• Thu. Oct 29th, 2026

लोकसभा निर्वाचन 2024 मतगणना के विभिन्न कार्यों हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त

BySurendra Jain

May 28, 2024

खबर पक्की, 28 मई, रतलाम। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के अंतर्गत मतगणना आगामी 4 जून को रतलाम के शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में की जाएगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश बाथम ने मतगणना के विभिन्न कार्यों के लिए नोडल तथा सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं।
जारी किए गए आदेश के अनुसार कानून व्यवस्था मजिस्ट्रेट ड्यूटी तथा मतगणना टेबुलेशन कार्य के लिए अपर जिला दंडाधिकारी राधेश्याम मंडलोई, जिले के समस्त अनुविभागीय दंडाधिकारी तथा एनआईसी अधिकारी श्री नरेंद्र चौहान नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इसी प्रकार ट्रेनिंग मैनेजंमेंट के लिए प्राचार्य डॉ. वाय.के. मिश्रा, जिला शिक्षा अधिकारी के.सी. शर्मा नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। मैन पावर मैनेजमेंट (मतगणना दलों के गठन) कम्युनिकेशन प्लान सीईओ जिला पंचायत श्रृंगार श्रीवास्तव, ईवीएम, वीवीपेट मैनेजमेंट, स्ट्रांग रुम, बेरीकेटिंग तथा मतगणना स्थल हेतु कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग अनुरागसिंह तथा आयुक्त नगर पालिक निगम रतलाम हिमांशु भट्ट नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
इसी तरह ईवीएम, स्ट्रांग रुम के लिए जिला कोषालय अधिकारी रमेश मौर्य, प्रवेश पत्र, पहचान पत्र व्यवस्था के लिए प्रभारी डिप्टी कलेक्टर विवेक सोनकर नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। वीडियोग्राफी मैनेजमेंट के लिए संयुक्त कलेक्टर श्री अनिल भाना, सीलिंग कार्य के लिए अधीक्षक भू अभिलेख अखिलेश मालवीय, कम्प्युटराइजेशन नेटवर्किंग के लिए डीआईओ एनआईसी नरेन्द्र चौहान, प्रेक्षकों की व्यवस्था के लिए सहायक आयुक्त जिला आबकारी डा. शादाब अहमद सिद्दिकी, मीडिया के लिए सहायक संचालक जिला जनसम्पर्क शकील अहमद खान नोडल अधिकारी बनाए गए हैं।
इसी तरह विद्युत व्यवस्था के लिए अधीक्षण अभियंता म.प्र. पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी बेंजामिन फ्रैंकलिन, चिकित्सा व्यवस्था के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. आनन्द चंदेलकर, भोजन व्यवस्था हेतु जिला आपूर्ति अधिकारी आनन्द गोले, पेयजल, सफाई तथा फायर ब्रिगेड व्यवस्था के लिए आयुक्त नगर पालिक निगम हिमांशु भट्ट, मतगणना सामग्री प्रदाय के लिए सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती रंजना सिंह तथा कानून व्यवस्था एवं विजय जुलूस की अनुमति के लिए संबंधित विभानसभा क्षेत्र के अनुविभागीय दण्डाधिकारी नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

You missed

error: Content is protected !!