• Thu. Oct 29th, 2026

ढोढर चौकी थाना रिंगनोद पुलिस द्वारा पिकअप वाहन से परिवहन की जा रही 100 पेटी अवैध शराब जप्त,आरोपी फरार

BySurendra Jain

May 28, 2024

खबर पक्की, 28 मई, रतलाम। मादक पदार्थ एवं अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत जिले की ढोढर पुलिस ने पिकअप वाहन से परिवहन की जा रही 100 पेटी अवैध शराब जब्त करने में सफलता प्राप्त की है। अवैध शराब परिवहन कर रहे वाहन का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस जब्त किये गए वाहन के रजिस्टर्ड मालिक का पता लगा कर आगे कार्यवाही करने की तयारी कर रही है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक थाना प्रभारी ईंचार्ज रिंगनोद उनि जितेन्द्र कनेश व चौकी प्रभारी ढोढर के द्वारा मादक पदार्थो एवं अवैध शराब के परिवहन को रोकने हेतु लगातार सतत् प्रयास किये जा रहे थे। सोमवार को मुखबीर सुचना के आधार पर ग्राम परवलिया फंटे पर चेकिंग के दौरान जावरा तरफ से मुखबीर के द्वारा बताये अनुसार एक वाहन सफेद रंग की महिंन्द्रा बोलेरो पिकअप क्रमांक रूक्क 14 त्रष्ट 1037 आयी। जिसे हाथ देकर रोकने का संकेत किया। उसमें बैठा चालक वाहन रोककर अंधेरा का फायदा उठाकर भाग निकला। जिसे पकडने का प्रयास किया गया किन्तु अन्धेरा होने के कारण उसे पकड़ा नहीं जा सका ।
उक्त वाहन सफेद रंग की महिंन्द्रा बोलेरो पिकअप की तलाशी लेने पर पिकअप के अन्दर खाकी रंग की पु_े की पैटिया भरी थी। जिन्हे पिकअप से नीचे उतारकर गिनती करने पर कुल 100 पैटिया निकली। जिन्हे पृथक-पृथक चेक करने पर देशी मदीरा प्लेन शराब की 24 पेटी जो प्रत्येक पेटी में 50 क्वाटर 180 एम.एल. के कुल 1200 क्वाटर कुल 216 लीटर कुल किमती 96000/- रुपये, देशी मदीरा मसाला शराब की 26 पेटी जो प्रत्येक पेटी में 50 क्वाटर 180 एमएल के कुल 1300 क्वाटर कुल 234 लीटर कुल किमती 130000/- रुपये व पावर 10000 स्ट्रांग बीयर केन की 50 पेटी जो प्रत्येक पेटी में 24 केन 500 एम.एल. की कुल 1200 केन बीयर कुल 600 लीटर कुल किमती 168000/- रुपये जो तीनो शराब कुल 1050 लीटर की व शराब की कुल किमत 394000/- रुपये की पाई गई । आरोपी महिंन्द्रा बोलेरो पिकअप क्रमांक रूक्क 14 त्रष्ट 1037 का चालक का कृत्य धारा 34(2) श्व&.्रष्ह्ल के तहत दण्डयनीय होने से उक्त शराब व वाहन को जप्त किया जाकर अपराध क्रं. 204/2024 पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।
प्रकरण में जप्तशुदा महिंन्द्रा बोलेरो पिकअप क्रमांक रूक्क 14 त्रष्ट 1037 के रजिस्टर्ड वाहन मलिका की जानकारी प्राप्त कर अनुसंधान में वाहन मालिक व वाहन चालक के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है।
सराहनीय भुमिका
उक्त कार्यवाही मे इंचार्ज थाना प्रभारी रिंगनोद उनि जितेन्द्र कनेश, उनि कन्हैया अवस्या चौकी प्रभारी ढोढर, सउनि राधेश्याम मीणा, सउनि संजय बोराना, प्रआर राहुल, प्रआर मांगीलाल नागर, आर कमलेश पाण्डे, आर रजेश सेंगर, आर जितेन्द्र व्यास, व आर शोभाराम शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

You missed

error: Content is protected !!