• Thu. Oct 29th, 2026

अघोषित विद्युत कटौती के विरोध में कांग्रेस ने दिया ज्ञापन

BySurendra Jain

May 27, 2024

खबर पक्की, 27 मई, रतलाम। शहर में मध्यप्रदेश विद्युत मंडल द्वारा आए दिन की जा रही अघोषित विद्युत कटौती के विरोध में शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा एक ज्ञापन अधीक्षण यंत्री श्री तिवारी जी को दिया गया।
ज्ञापन में मांग की गई की अघोषित विद्युत कटौती से आम नागरिक बेहाल है। वरिष्ठ नागरिक, छात्र एवं मरीज, को सबसे ज्यादा असर इस कटौती का पड़ रहा है। ज्ञापन में मांग की गई की कटोत्री को तत्काल बंद किया जाए तथा आम नगरीकृत की शिकायत को तत्काल सुनवाई की जाए। इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह अठाना, रजनीकांत व्यास, राजीव रावत, कमरुद्दीन कछवाय, बसंत पंड्या, सुजीत उपाध्याय, विजय पंड्या, श्याम सुन्दर शर्मा, शाकिर खान, सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

You missed

error: Content is protected !!