• Thu. Oct 29th, 2026

कलेक्टर श्री बाथम ने मतगणना स्थल का निरीक्षण किया

BySurendra Jain

May 27, 2024

खबर पक्की, 27 मई, रतलाम। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश बाथम ने सोमवार को कॉलेज परिसर में मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। उनके साथ सीईओ जिला पंचायत श्रृंगार श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर आरएस मंडलोई, उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, एसडीएम संजीव पांडे, तहसीलदार ऋषभ ठाकुर, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग अनुराग सिंह आदि उपस्थित थे।
कलेक्टर ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण भी किया। स्ट्रांग रूम सुरक्षा को लेकर मौजूद सुरक्षा बलों को दिशा निर्देशित किया। स्ट्रांग रूम के लिए लगाए गए सीसीटीवी डायरेक्शन चेक किए।
कलेक्टर द्वारा लोकसभा निर्वाचन के लिए की जाने वाली मतगणना हेतु विधानसभा वार परिसर को चेक किया गया। मतगणना हाल में काउन्टींग टैबल्स युक्ति युक्त ढंग से नियोजित करने के निर्देश दिए। सुरक्षा बलों की तैनाती, स्टांग रूम से मतगणना स्थल तक ईवीएम को लाने ले जाने, मतगणना में संलग्न होने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों के आगमन तथा निर्गमन हेतु रास्तों का निरीक्षण किया गया। मतगणना हाल में अधिकारियों, कर्मचारियों के लिए बैठक व्यवस्था के अलावा राजनीतिक एजेंट तथा ऑब्जर्वर की बैठक व्यवस्था, मीडिया कक्ष, वाहनों की पार्किंग, मतगणना हॉल में डिस्प्ले बोर्ड आदि बिंदुओं पर निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
इस दौरान कलेक्टर श्री बाथम ने निर्देश दिए कि मतगणना केन्द्र में प्रवेश की व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। मतगणना केन्द्र में प्राधिकार पत्रधारी अधिकारियों, कर्मचारियों, मतगणना एजेंट, पत्रकारों व सुरक्षा कर्मियों को ही प्रवेश की अनुमति रहेगी। मतगणना केन्द्र परिसर के बाहर भीड़ के प्रबंधन के लिये भी आवश्यक व्यवस्थाएँ की जाएगी।

You missed

error: Content is protected !!