• Thu. Oct 29th, 2026

बिलपांक पुलिस की सफलता, काटने के लिए ले जा रहे तैतींस बछडे बरामद, आरोपी गिरफ्तार, बछडों को महाराष्ट्र ले जा रहा था आरोपी

BySurendra Jain

May 26, 2024

खबर पक्की, 26 मई, रतलाम। जिले की बिलपांक पुलिस ने काटने के लिए ले जाए जा रहे गाय के तैैंतीस बछडों को बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। क्रूरतापूर्वक ले जाए जा रहे तैैंतीस बछडों में से एक बछडे की मौत हो गई। शेष जीवित बछडों को बिरमावल की गौशाला में रखा गया है।
बिलपांक पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश कर उसका पुलिस रिमाण्ड प्राप्त करने की तैयारी कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, बिलपांक थाने के एएसआई अजय रावत ने मुखबिर से मिली एक विश्वसनीय सूचना के आधार पर शनिवार दोपहर करीब ग्यारह बजे बिलपांक टोल नाके पर आयशर कंपनी के मालवाहक वाहन क्र.एमपी 13-जीबी-6422 को रोका और उसकी तलाशी ली। वाहन में गाय के तैैंतीस बछडों को अत्यन्त क्रूरता पूर्वक ठूंस ठूंस कर वाहन में भरा गया था। सभी बछडों के मुंह और पैरों को रस्सी से बांध कर वाहन में भरा गया था,ताकि वे कोई हरकत ना कर सके।
पुलिस ने वाहन चालक इजहार पिता इस्माईल नि. मुलतानपुरा थाना वायडी नगर मन्दसौर को हिरासत में लिया। वाहन से बरामद बछडों का मेडीकल कराया गया। क्रूरतापूïर्वक ठूसे जाने से एक बछडे की मौत हो चुकी थी। शेष बछडों का पशु चिकित्सक से मेडीकल करवा कर उन्हे बिरमावल की गौशाला में रखा गया है। वाहन चालक इजहार से हुई प्रांरभिक पूछताछ में उसने बताया कि ये बछडे वह मल्हारगढ से लेकर महाराष्ट्र के धूलिया ले जा रहा था,जहां इन्हे काटा जाना था।
एएसआई श्री रावत के मुताबिक आरोपी इजहार के विरुद्ध म.प्र.गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम,पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और भादवि की धाराओं के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा,जहां से पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर प्रकरण में आगे पूछताछ की जाएगी।

You missed

error: Content is protected !!