• Thu. Oct 29th, 2026

किर्गिस्तान से रतलाम पहुंचे विद्यार्थियों ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप से मुलाकात कर केंद्र और प्रदेश सरकार के प्रति जताया आभार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से संकट में मिली मदद

BySurendra Jain

May 25, 2024

खबर पक्की, 25 मई, रतलाम। किर्गिस्तान में हिंसा के बाद देश और प्रदेश सरकार द्वारा भारतीय छात्रों को सुरक्षित तरीके से अपने देश लाने का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में सुरक्षित रतलाम पहुंचे विद्यार्थियों ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप से मुलाकात की और उनके साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आभार माना।
रतलाम पहुंचे फ्रीगंज निवासी पुष्पेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि 17 मई की रात से किर्गिस्तान और अरबी लोगों के बीच विवाद के बाद मामला गर्मा गया। इस घटना से भारत में मौजूद परिजन घबरा गए थे। परिजनों द्वारा स्थानीय जनप्रतिनिधि के माध्यम से देश और प्रदेश सरकार से अपने बच्चों की सुरक्षा की मांग की गई थी। रतलाम में उपस्थित अभिभावकों ने मंत्री श्री काश्यप से चर्चा की थी, जिस पर उनके द्वारा बच्चों की सुरक्षा को लेकर आश्वस्त किया गया था।
अभिभावक विजयसिंह चौहान ने बताया कि बच्चों के वहां फंसे होने की चिंता होने पर रतलाम के सभी अभिभावकों द्वारा मंत्री श्री काश्यप से चर्चा की गई। उसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव एवं केंद्रीय मंत्री एस. जयशंकर ने संज्ञान लेते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को अवगत कराया और बच्चों की सुरक्षा की व्यवस्था करते हुए उन्हें सुरक्षित तरीके से घर तक पहुंचाने में मदद की। सरकार की सक्रियता से बच्चे सकुशल घर लौट आए हैं, जिसके लिए सभी परिवारजन सरकार को साधुवाद देते हैं।

You missed

error: Content is protected !!