• Thu. Oct 29th, 2026

‘मस्ती की पाठशालाÓ समर कैंप का रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन

BySurendra Jain

May 25, 2024

खबर पक्की, 25 मई, रतलाम। ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के दौरान रेल कर्मियों के बच्चों के लिए पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन रतलाम मंडल द्वारा ‘मस्ती की पाठशालाÓ समर कैंप का आयोजन किया गया। इस समर कैंप में बच्चों के लिए रंगोली एवं ड्राइंग, आर्ट एंड क्राफ्ट, डांस एवं जुंबा क्लास तथा मार्शल आर्ट्स क्लास जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए। बच्चों को इन सभी क्षेत्रों में प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए प्रशिक्षित शिक्षकों की व्यवस्था की गई थी।
01 मई, 2024 को इस कार्यक्रम की शुरूआत की गई तथा 24 मई, 2024 को इसका समापन किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 60 बच्चे शामिल हुए तथा विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षकों द्वारा कुशल प्रशिक्षण प्राप्त किया । समपान कार्यक्रम में रंगोली, आर्ट एंड क्राफ्ट तथा रंगोली सिखने वाले बच्?चों द्वारा आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई तथा डांस, जुंबा एवं मार्शल आर्ट्स वाले बच्चों द्वारा अपनी विधा का प्रदर्शन किया गया।
समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक रजनीश कुमार एवं पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन रतलाम मंडल की अध्यक्षा श्रीमती सपना अग्रवाल द्वारा इस मस्ती की पाठशाला कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी बच्चों को सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
इस समर कैंप को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य गर्मी की छुट्टियों के दौरान बच्चों का मनोरंजन के साथ उनका शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास था जो बच्चों द्वारा सिखे गये कौशल के प्रदर्शन ने काफी यथार्थ साबित किया है। मंडल रेल प्रबंधक रजनीश कुमार ने पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन रतलाम मंडल द्वारा रेल कमिर्यों के बच्चों के लिए इस प्रकार के उपयोगी कार्यक्रम चलाने के लिए प्रशंसा की तथा कहा कि मुझे आशा एवं विश्वास है कि महिला संगठन भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यकमों का आयोजन करती रहेगी। इस समापन कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक अशफाक अहमद सहित सभी शाखाधिकारी एवं पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन रतलाम मंडल के सभी पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

You missed

error: Content is protected !!