खबर पक्की, 18 मई, रतलाम। विक्रम विश्ववविद्यालय, उज्जैन ने एम.बी.ए. प्रथम व तृतीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित किया है। घोषित परीक्षा परिणाम में रॉयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के अंतर्गत संचालित एम.बी.ए. पाठ्यक्रम में अध्ययनरत प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम रहा है। यह जानकारी देते हुए रॉयल कॉलेज के प्रबंधन संकाय के प्राचार्य डॉ.प्रवीण मंत्री ने बताया कि एम.बी.ए. तृतीय सेमेस्टर की प्राची शुक्ला ने 80.91त्न, विनीत नाहटा ने 79.64 प्रतिशत, मुस्कान खान ने 79.45 प्रतिशत अंक अर्जित कर क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया, एम.बी.ए. तृतीय सेमेस्टर में 44 विद्यार्थियों ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किये हैं।
इसी तरह एम.बी.ए. प्रथम सेमेस्टर की श्रुति कोठारी ने 76.40 प्रतिशत, चंचल पाटीदार 74.40 प्रतिशत, लिवांशी सोनी ने 73.00 प्रतिशत अंक अर्जित कर क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया, एम.बी.ए. प्रथम सेमेस्टर में 19 विद्यार्थियों ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किये है।
इस उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पर रॉयल कॉलेज के प्राध्यापक डॉ. अमित शर्मा, दिनेश राजपुरोहित, डॉ. आर.के. अरोरा, डॉ. मनीष सोनी, दीपिका कुमावत, जगदीश डूके, मृदुला उपाध्याय, कीर्ति शर्मा, स्नेहा चौरसिया, कहकशा चिशती, मीनाक्षी गोयल, प्रियंका दवे ने हर्ष व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
रॉयल कॉलेज के एम.बी.ए. विद्यार्थियों का उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम
