• Thu. Oct 29th, 2026

एमबीए तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा में श्री योगीन्द्र सागर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस की छात्रा श्रुतकीर्ति अव्वल

BySurendra Jain

May 20, 2024

खबर पक्की, 20 मई, रतलाम। विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन द्वारा एमबीए प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया, जिसमे श्री योगीन्द्र सागर इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, की छात्रा श्रुतकीर्ति व्यास तृतीय सेमेस्टर में अव्वल आई। प्रथम सेमेस्टर में खुशी लूनिया ने बाजी मारी। विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। 47 विद्यार्थियों ने 65 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। एमबीए तृतीय सेमेस्टर की श्रुतकीर्ति व्यास ने 80.54 प्रतिशत के साथ प्रथम, कोकिला यादव ने 78.72 प्रतिशत के साथ द्वितीय एवं रश्मिता गोलानी ने 78.54 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।
एमबीए प्रथम सेमेस्टर की ख़ुशी लुनिया ने 70.40 प्रतिशत के साथ प्रथम, मानसी काले ने 70 प्रतिशत के साथ द्वितीय एवं आस्था जोशी ने 69 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। 47 विद्यार्थियों ने हासिल किया 65 प्रतिशत से अधिक अंक
विद्यार्थियों के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के उपलक्ष्य में प्रबंधन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. हिमांशु बैरागी व प्राध्यापक प्रो. दीपक शर्मा, प्रो. आयुषी शर्मा, प्रो. अंशिता शर्मा, प्रो. पल्लवी शुक्ला, प्रो. रश्मि चौहान, प्रो. सना खान, प्रो. शैलेश शाह आदि ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बताया कि 65 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले सफल विद्यार्थियों की संख्या 47 रही। सभी सफल विद्यार्थियों को संस्थापक बाबूजी गोपाल शर्मा टंच एवं चेयरमैन भरत शर्मा टंच ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

You missed

error: Content is protected !!