• Thu. Oct 29th, 2026

खुले में कचरा फेंकने पर जावेद-जफर खान पर हुआ जुर्माना

BySurendra Jain

May 17, 2024

खबर पक्की, 17 मई, रतलाम । रतलाम नगर को पूर्णतः कचरा मुक्त बनाने हेतु नगर निगम द्वारा कचरा संग्रहण वाहनों के माध्यम से घर-घर से कचरा संग्रहण किया जा रहा है साथ ही ऐसे नागरिक जो कि घर-घर से कचरा संग्रहण कार्य के बाद भी खुले में कचरा डाल रहे हैं उनके विरूद्ध जुर्माने की कार्यवाही की जा रही है जिसके तहत नगर निगम के स्वास्थ्य अमले ने जावेद पिता जफर खान द्वारा नेहरू स्टेडियम क्षेत्र कचरा फेंकने पर निगम आयुक्त श्री हिमांशु भट्ट के निर्देशानुसार 500 रूपये का जुर्माना कर भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति ना करने की समझाईश दी।
नगर निगम द्वारा नागरिकों से अपील की जाती है कि वे अपने घर, दुकान व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से निकलने वाले कचरे का स्त्रोत पर ही पृथक्कीकरण कर नगर निगम के कचरा संग्रहण वाहन के पृथक-पृथक भागो में डालकर रतलाम नगर को पूर्णतः कचरा मुक्त बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।
जुर्माने की कार्यवाही झोन प्रभारी श्री विनयसिंह चौहान व स्पाट फाईन दल द्वारा किया गया।

You missed

error: Content is protected !!