• Thu. Oct 29th, 2026

राष्ट्रीय डेंगु दिवस : समुदाय से जुड़े डेंगू पर नियंत्रण रखे थीम पर राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया गया

BySurendra Jain

May 16, 2024

खबर पक्की, 16 मई, रतलाम। समुदाय से जुड़े डेंगू पर नियंत्रण रखे अन्तर्गत मनाया गया। इस थीम का तात्पर्य विश्व समुदाय से जुडकर जागरूकता के माध्यम से डेंगू पर नियंत्रण किया जा सकता हैं। कार्यक्रम अन्तर्गत स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं द्वारा सांकेतिक जनजागरूकता रैली एवं कार्यशालाओं का आयोजन शहर एवं सभी विकासखण्ड स्तर पर किया गया।
सांकेतिक रैली का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आनन्द चन्देलकर की उपस्थित में जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. प्रमोद प्रजापति, सहायक मलेरिया अधिकारी नरवेसिंह वसुनिया द्वारा किया गया। कार्यक्रम में राजेन्द्र पालीवाल, प्रवीण गामड, संदीप विजयवर्गीय, सुनील दुबे, विकास पटेल एल.डी.सी.एम.आई.एस. एवं शहरी आशा कार्यकर्ता और एण्टी लार्वा टीम मलेरिया विभाग के कर्मचारियों द्वारा उपस्थित होकर भाग लिया। जिला मलेरिया अधिकारी द्वारा आमजन को डेंगू बिमारी के प्रति जागरूक रहने एवं समय पर जांच एवं उपचार, बचाव संबंधी जानकारी दी गई। रतलाम जिले में वितरित की गई कीटनाशी दवाईयुक्त मच्छरदानियों के उपयोग को आशा कार्यकर्ता के माध्यम से बढावा दिये जाने हेतु अपील की गई। कार्यशाला के दौरान सभी उपस्थित स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर डेगू से बचाव एवं जनजागरूकता संबंधी शपथ भी दिलाई गई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आनन्द चन्देलकर, द्वारा राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर उपस्थित लोगों को डेंगू बीमारी के प्रति जागरूक रहने एवं समय पर जांच एवं उपचार संबंधी जानकारी दी गई। उपस्थित आशा कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्र में सघन लार्वा सर्वे एवं फिवर सर्वे किये जाने हेतु निर्देशित किया। एन्टीलार्वा टीम द्वारा भी लगातार शहरी क्षेत्रों में लार्वा विनिष्टिकरण किये जाने हेतु निर्देश दिये गये। जिले के विकासखण्ड से ग्राम स्तर तक भी राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया जा रहा हैं, जिसके अन्तर्गत स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं द्वारा ग्रामों में भम्रण कर बुखार रोगियों की जांच करना, मच्छरदानी का उपयोग करना, नारे लेखन कार्य और लोगो को डेगू बिमारी के प्रति आई.ई.सी के माध्यम से जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा हैं। सहायक मलेरिया अधिकारी श्री नरवे सिंह वसुनिया द्वारा आभार प्रकट किया गया।

You missed

error: Content is protected !!