खबर पक्की : 10 मई रतलाम, रतलाम भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय के जिला अध्यक्ष बनने के बाद जिले की पांचो विधानसभा सीटों पर विधानसभा चुनाव की लीड कायम रखते हुए भाजपा को विजय बनाना उनके सांगठनिक कौशल को साबित करने और संगठन द्वारा उनको जिला अध्यक्ष बनाए जाने के निर्णय को सही साबित करने की चुनौती है। उल्लेखनीय की विधानसभा चुनाव 2023 में पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा के कुशल नेतृत्व और सभी संगठनों को साथ लेकर चलने की योग्यता के कारण भारतीय जनता पार्टी ने जिले की 5 में से चार सीट जीती थी जिसमें रतलाम शहर 60800 वोट ग्रामीण सीट 34300, जावरा विधानसभा क्षेत्र 28000 और आलोट विधानसभा सीट 68800 के भारी अंतर से जीती थी। सैलाना विधानसभा क्षेत्र हालांकि भाजपा हार गई थी लेकिन भाजपा की रणनीति के चलते वहां कांग्रेस को जीतने नहीं दिया गया था। वर्तमान जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय के लिए जीत के इस अंतर को बढ़ाना उनके जिला अध्यक्ष पद को सुरक्षित रखते हुए कार्यकाल पूरा करने के लिए जरूरी है। क्योंकि पार्टी में उनसे कई वरिष्ठ और अनुभवी चेहरों के होते हुए उनके युवा होने और ऊपर लेवल पर संबंधों का उनको लाभ मिला जीसके चलते वे जिला अध्यक्ष बनाए गए लेकिन अब उनको अपने आप को साबित करने की घड़ी है देखना दिलचस्प होगा वे इस परीक्षा में कितना सफल होकर अपने चुनाव को सार्थक करते हैं।

