• Thu. Oct 29th, 2026

कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया के समर्थन में वाहन रैली निकाली

BySurendra Jain

May 9, 2024

खबर पक्की, 9 मई, रतलाम। कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया ने पंचमुखी हनुमान मंदिर पर पूजा अर्चना के बाद दीनदयाल नगर से वाहन रैली के रूप जनसंपर्क की शुरुआत शाम को दीनदयाल से की। दीनदयाल नगर से वाहन रैली के रूप में बाजना बस स्टैंड, आबकारी चौराहा, हॉट रोड, चौमुखी पुल, चांदनी चौक, घास बाजार, डालू मोती बाजार, पैलेस रोड, मोचीपुरा, शैरानीपुरा, आनंद कॉलोनी होते हुए दो बत्ती, राम मंदिर से अलकापुरी पर समापन हुआ।
कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया के आगे कार्यकर्ता व पदाधिकारी दो पहिया वाहनों से चल रहे थे तो पीछे खुली जीप में कांग्रेस प्रत्याशी भूरिया के साथ शहर अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा, पारस दादा सकलेचा, प्रकाश प्रभु राठौड़ भी खड़े रहे।
मतदाताओं से रूबरू होने के साथ ही भूरिया ने सेवा का संकल्प दोहराते हुए कहा कि जरूरतमंदों के हक के लिए कांग्रेस ने हमेशा से लड़ाई लड़ी है और आगे भी लड़ती रहेगी। प्रदेश महामंत्री यास्मीन शैरानी, कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह अठाना, संगठन मंत्री मांगीलाल जैन, सचेतक आशा रावत, कविता महावर, निलेश शर्मा, शाबीर हुसैन, फखरुद्दीन मंसूरी, आदि के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

You missed

error: Content is protected !!