• Thu. Oct 29th, 2026

कांग्रेस को मुझसे ज्यादा कोई नहीं जानता, कांग्रेस ने जनता के साथ धोखा किया, लेकिन भाजपा जो बोलती है वो करती है : मंत्री तुलसी सिलावट, भाजपा अजा मोर्चा कार्यकर्ताओं से किया सीधा संवाद

BySurendra Jain

May 8, 2024

खबर पक्की, 8 मई, रतलाम। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट ने रतलाम में भाजपा अजा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को मुझसे ज्यादा कोई नहीं जानता, कांग्रेस ने जनता के साथ धोखा किया, लेकिन भाजपा जो बोलती है वो करती है। इसीलिए सिंधिया जी के नेतृत्व में कांग्रेस छोड़कर बिना किसी लोभ के हम भाजपा में शामिल हुए। भाजपा ने आज यह मुकाम कार्यकर्ताओं के कारण हासिल किया है। लोकसभा का यह चुनाव विकास और प्रगति के साथ हमारे सम्मान का है। आज भारत विश्व में अपनी नई ऊंचाई को छू रहा है, जो हमारे लिए स्वाभिमान की बात है। भाजपा का सम्मान, विश्वास और शक्ति कार्यकर्ताओं से है। 5 दिन मोदी जी, भाजपा और काश्यप जी को दे दीजिए। इससे देश को एक स्थित सरकार मिलेगी।
मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि मैं यहां सिखाने नही, सिखने आया हूं। भाजपा के लिए कार्यकर्ता रीढ़ की हड्डी है, जो हर चुनाव में मन से काम करता है। आज प्रदेश में जो भाजपा की सरकार बनी वो कार्यकर्ताओं की वजह से बनी। विधानसभा चुनाव सेमीफाइनल था, और अब लोकसभा चुनाव फाइनल है। इसे भी जीतना है।
उन्होने कहा कि मोदी जी ने कोरोना काल में कुशल नेतृत्व किया, जिससे देश का सर ऊंचा हुआ है। उस समय कांग्रेस घरों मे बैठी थी और भाजपा सड़कों पर सेवा कार्य कर रही थी।
देश मे मोदी जी प्रधानमंत्री नहीं होते तो, भव्य राम मंदिर नहीं बनता। मोदी जी की वजह से धारा 370 हटी, तीन तलाक कानून बना है। और अब विकसित भारत का सपना पूरा होने वाला है।
आरंभ में विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल ने स्वागत भाषण देते हुए रतलाम में हो रही चुनाव गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता ‘अबकी बार-400 पारÓ का लक्ष्य पूरा करने हेतु जी-जान से जुटा हुआ है। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, विधानसभा सहसंयोजक प्रहलाद राठौड़, भाजपा जिला मंत्री नेहा मेहर, भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी निलेश बाफना, वरिष्ठ नेता मधु पटेल, अजा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राहुल निन्धाने, जिला महामंत्री सुदीप पटेल, उपाध्यक्ष प्रभु सोलंकी, सुशील सिलावट, जिला मंत्री निखिल बोरीवाल, ज्योति खण्डेलवाल, जिला कार्यालय मंत्री यशवंत भाऊ, सह कार्यालय मंत्री ओमप्रकाश बोरीवाल, प्रभु नेका, मोहन वर्मा, मोहन कुरवारा, योगेश कैथवास, दुर्गाशंकर खिंची, मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र सिलावट, निर्मल मालवीय, धीरेन्द्र महावर, चंद्रप्रकाश मालवीय, ईश्वर बोराणा, प्रभु मेघवाल, रवि सोलंकी, मोहन टेलर आदि उपस्थित रहे। संचालन सुदीप पटेल द्वारा किया गया। आभार प्रभु सोलंकी ने माना।
सिलावट युवा समिति द्वारा अभिनन्दन
कैबिनेट मंत्री तुलसी सिवालट का रतलाम आगमन पर समाजजनों एवं सिलावट युवा समिति ने अभिनन्दन किया। समिति के जयंतिलाल सिलावट, जितेंद्र सिलावट, आशीष सिलावट, नटवर सिलावट, चन्दन सिलावट, गोलू सिलावट, भारत सिलावट, देवकीनंदन सिलावट, कमल सिलावट एवं रितेश सिलावट आदि उपस्थित रहे।

You missed

error: Content is protected !!