• Thu. Oct 29th, 2026

तानाशाही और भाजपा के खिलाफ सब एकजुट जयस प्रत्याशी लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लेकर कांग्रेस में शामिल : डॉ. विक्रांत भूरिया

BySurendra Jain

May 7, 2024

खबर पक्की, 7 मई, रतलाम। रतलाम-झाबुआ लोकसभा की निर्दलीय प्रत्याशी आदिवासी महिला नेता सुमित्रा मेडा अपने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ मंगलवार को कांग्रेस पार्टी में शामिल हुई ।
सुमित्रा मेडा ने झाबुआ कांग्रेस कार्यालय पर पत्रकारों से रूबरू होकर प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा की हमारे जल जंगल जमीन एवं संविधान को बचाने की लड़ाई सिर्फ कांग्रेस ही लड़ सकती है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी संविधान को खत्म करना चहाती है। इस लिए मे आज कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर रही हूं और आज से कांग्रेस पार्टी को वोट देने की अपील मे मतदाता से करुगी जो में आदीवासी संगठन में रहकर जो काम करती थी वो में अब कांग्रेस पार्टी में रहकर गरीब दबे कुचले शोषित वंचित लोगो की अवाज को बुलंद करूंगी । प्रदेश के मुख्यमंत्री हमारे आदिवासी भाइयों को कहते है फोकट का अनाज की बात करते है गरीब आदिवासियों का मजाक उड़ाया जाता है । क्योंकि हर आदिवासी वर्ग बाजार से जो भी वस्तु खरीदना है सामान खरीदना है उस पर जीएसटी टैक्स भी देता है। जो सरकार के खजाने में जमा होता है। आज मैं कांग्रेस पार्टी की रीती नीतियों से अवगत होकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रही हु।
पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए झाबुआ विधायक डा. विक्रांत भूरिया ने कहा कि संविधान और आदिवासी स्वाभिमान की रक्षा के लिए तानाशाही और भाजपा के खिलाफ सब एकजुट हो रहे हैं आज जयस की रतलाम झाबुआ की लोकसभा प्रत्याशी सुमित्रा मेडा कांग्रेस पार्टी को समर्थन देते हुए आज उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर लोकतंत्र की रक्षा का आज उन्होंने संकल्प लिया यह जीत हार की लड़ाई नहीं है संविधान बचाने की लड़ाई है इसमें आप सभी लोगों को भी हमारा साथ देना चाहिए जब संविधान नहीं बचेगा तो तानाशाही और अधिक बढ़ जाएगी इसलिए हम यह लड़ाई लड़ते रहेंगे । इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश राका, जिला कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता अली असगर बोहरा, झाबुआ मंडल अध्यक्ष जितेंद्र राठौड़, मथियास भूरिया, आदी नेता उपस्थित थे।

You missed

error: Content is protected !!