• Thu. Oct 29th, 2026

बूथों, मतदान सामग्री स्थलों पर बिजली आपूर्ति गंभीरता से की जाए, बिजली कंपनी के प्रबंध निदेशक अमित तोमर का रतलाम दौरा

BySurendra Jain

Apr 30, 2024

खबर पक्की, 30 अप्रैल, रतलाम। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक अमित तोमर ने मंगलवार को रतलाम का दौरा किया। उन्होंने अधीक्षण यंत्री कार्यालय में बैठक ली, निर्देशित किया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान केन्द्रों, मतदान सामग्री वितरण स्थल, मतदान संबंधी प्रशिक्षण स्थल इत्यादि स्थानों पर बिजली आपूर्ति का माकूल इंतजाम किया जाए। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी से बिजली अधिकारी सतत संपर्क में रहे, ताकि चुनाव जैसे महत्वपूर्ण कार्य में बेहतर समन्वय कायम रहे।
प्रबंध निदेशक ने रतलाम आगमन के दौरान नए अधीक्षण यंत्री कार्यालय भवन, स्मार्ट मीटर कंट्रोल रूम, मीटरों के टेस्टिंग कार्य का निरीक्षण भी किया। प्रबंध निदेशक श्री अमित तोमर ने भवन निर्माण, टेस्टिंग और मीटरीकरण का कार्य मानक व गुणवत्ता से करने के निर्देश दिए। इस दौरान रतलाम के अधीक्षण यंत्री फ्रैंकलिन बेंजामिन ने बताया कि जिले के सभी 1297 मतदान केन्द्रों पर बिजली कनेक्शन की स्थाई रूप से उपलब्धता है। निर्वाचन से जुड़े कार्यालयों, अस्पतालों, पेयजल स्त्रोंतों के बिजली वितरण के संबंध में बिजली कंपनी मुख्यालय के निर्देशों का पालन किया जा रहा है। इस अवसर पर कार्यपालन यंत्रीगण श्री विनोबा तिवारी रतलाम शहर, श्री शैलेन्द्र गुप्ता रतलाम ग्रामीण, श्री अमित पटेल जावरा, श्री महेंद्र मैड़ा आलोट व अन्य अधिकारी मौजूद थे।

You missed

error: Content is protected !!