• Thu. Oct 29th, 2026

आबकारी विभाग ने जब्त की अवैध मदिरा

BySurendra Jain

Apr 30, 2024

खबर पक्की, 30 अप्रैल, रतलाम। कलेक्टर राजेश बाथम के निर्देशन में आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। सहायक आबकारी आयुक्त डॉ. शादाब अहमद सिद्दीकी ने बताया कि अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं संग्रहण के विरुद्ध संचालित सघन अभियान के तहत मंगलवार को वृत्त प्रभारी रतलाम पुष्पराज सिंह द्वारा ग्राम गुरलीपाडा में अवैध मदिरा का परिवहन करते हुए मुकेश पिता कैलाश हारी के कब्जे से 26 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवम एक मोटर साइकिल जप्त की, मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। जप्त मदिरा का अनुमानित मूल्य 5200 रुपए है। कार्यवाही मे आबकारी आरक्षक भगवती सोलंकी की सक्रिय भूमिका रही।

You missed

error: Content is protected !!